Quick Samachar: ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में क्या गजब की बैटिंग की और अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। इशान ने इस मैच में 79 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 14 चौके लगाए। इस मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए इशान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने गेयर बदला और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए शतक पूरा किया।

इशान ने लगाया वनडे करियर का दूसरा शतक, 71 बॉल पर पूरा किया शतक और तोड़ दिया ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड​
इशान ने लगाया वनडे करियर का दूसरा शतक, 71 बॉल पर पूरा किया शतक और तोड़ दिया ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड​

इशान ने 71 गेंदें पर लगाया शतक

ने इस मैच में अपना अर्धशतक 52 गेंदों पर पूरा किया और इसके बाद अगले 19 गेंदों पर ही वो 100 रन तक पहुंच गए। यानी अर्धशतक के बाद उन्होंने अगले 50 रन बनाने के लिए सिर्फ 19 गेंद ही लिए। इशान ने अपना शतक इस मैच में चौके के साथ पूरा किया और अपनी शतकीय पारी के दौरान यानी 100 रन के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 14 चौके लगाए। इशान का ये अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में पहला शतक रहा जबकि कप्तान शुभमन गिल ने भी इस मैच में 71 गेंदों पर शतक लगाया।

इशान ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

ने अफगानिस्तान के खिलाफ 71 गेंदों पर शतक लगाया और वो वनडे में इस टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 76 गेंदों पर शतक लगाया। इस लिस्ट में गिल 5वें नंबर पर आ गए जिन्होंने इसी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 77 गेंदों पर शतक लगाया।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

57 गेंद इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
63 गेंद रोहित शर्मा दिल्ली 2023
71 गेंद इशान किशन लखनऊ 2026
76 गेंद ग्लेन मैक्सवेल मुंबई 2023
77 गेंद शुभमन गिल लखनऊ 2026

वैभव सूर्यवंशी ने 76 गेंदें खेलकर लगाए सिर्फ 3 छक्के; अफगानिस्तान के खिलाफ हुए फेल, 4 मैचों में बनाए 117 रन

सिक्सर किंग वैभव श्रीलंका की धरती पर छक्के लगाने को तरसते नजर आए। 4 मैचों में 76 गेंदें खेलकर उनके बल्ले से सिर्फ 3 छक्के निकले और वो एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।