Quick Samachar: शुभमन गिल ने बतौर कप्तान वनडे इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट ग्राउंड पर कप्तान गिल ने 77 गेंद पर शतक पूरा किया। उनके वनडे करियर का यह 9वां शतक है। साथ ही इस पारी में भारत में गिल ने अपने 1000 वनडे रन भी पूरे किए। मात्र 19वीं पारी में उन्होंने यह कारनामा किया।

शुभमन गिल का 9वां वनडे शतक, बतौर कप्तान पहली बार लगाई सेंचुरी; खास मामले में कोहली, धवन, अय्यर, इशान को छोड़ा पीछे​
शुभमन गिल का 9वां वनडे शतक, बतौर कप्तान पहली बार लगाई सेंचुरी; खास मामले में कोहली, धवन, अय्यर, इशान को छोड़ा पीछे​

वह अब सबसे तेज भारत में 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, शिखर धवन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर और नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ा। ने पहले वनडे मैच में 66 गेंद पर नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। वहीं से उन्होंने दूसरे वनडे में शुरुआत की और तीसरे नंबर पर आते हुए बेहतरीन सेंचुरी लगाई। जबकि बतौर भारतीय कप्तान वनडे में किसी खिलाड़ी का यह पांचसां सबसे तेज शतक है।

भारत में सबसे तेज 1000 ODI रन

  • 19 पारी: शुभमन गिल
  • 24 पारी: विराट कोहली/शिखर धवन
  • 25 पारी: नवजोत सिंह सिंद्धू/श्रेयस अय्यर
  • 26 पारी: इशान किशन

सबसे तेज ODI शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • 63 गेंद: रोहित शर्मा vs अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
  • 69 गेंद: वीरेंद्र सहवाग vs वेस्टइंडीज, इंदौर 2011
  • 76 गेंद: विराट कोहली vs श्रीलंका, कोलंबो 2017
  • 76 गेंद: रोहित शर्मा vs इंग्लैंड, कटक 2025
  • 77 गेंद: शुभमन गिल vs अफगानिस्तान, लखनऊ 2026 *

शुभमन गिल का 21वां इंटरनेशनल शतक

शुभमन गिल का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 21वां शतक है। उन्होंने मात्र 26 साल की उम्र में 21 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाते हुए खास मुकाम हासिल किया है। गिल के नाम टेस्ट में 11 और टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक दर्ज है।

𝘼 𝙘𝙖𝙥𝙩𝙖𝙞𝙣’𝙨 𝙢𝙖𝙞𝙙𝙚𝙣 𝙩𝙤𝙣!💯👏#ShubmanGill puts on a masterclass, bringing up his FIRSTEVER ODI century as captain for Team India! 🫡#INDvAFG | 2nd ODI | LIVE NOW 👉https://t.co/YiwP9pOAPC pic.twitter.com/KxFphH6k5t

— Star Sports June 17, 2026

पिछले वनडे में ही गिल ने अपने 3000 वनडे इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। इस मुकाबले में गिल और इशान किशन के बीच 224 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई है।

रोहित शर्मा नहीं तोड़ पाए द्रविड़ का रिकॉर्ड, ये हैं ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 39 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। वह अर्धशतक के साथसाथ राहुल द्रविड़ का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने से भी चूक गए।