आईसीसी ने बदल दिया ODI World Cup का पूरा फॉर्मेट, अब ‘सुपर7’ से तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता; पहले राउंड से बढेगा रोमांच

आईसीसी ने बदल दिया ODI World Cup का पूरा फॉर्मेट, अब ‘सुपर7’ से तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता; पहले राउंड से बढेगा रोमांच

ICC ने मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। अब टूर्नामेंट में पहली बार ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर7’ राउंड खेले जाएंगे। जानिए नए फॉर्मेट में टीमें कैसे सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी और क्या बदला है।

आईसीसी ने बदल दिया ODI World Cup का पूरा फॉर्मेट, अब ‘सुपर7’ से तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता; पहले राउंड से बढेगा रोमांच

ICC ODI WC 2027 Updated format explained: आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 अब बिल्कुल नए अंदाज में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार ‘सुपर7’ और ‘सुपर सीरीज’ की शुरुआत करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद वर्ल्ड कप का रोमांच पहले मैच से ही चरम पर होगा और हर मुकाबले का असर सीधे सेमीफाइनल की दौड़ पर पड़ेगा।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 टीमें तो हिस्सा लेंगी, लेकिन मुख्य ग्रुप स्टेज में सिर्फ 12 टीमों को खेलने का मौका मिलेगा। यानी दो टीमों का सफर मुख्य राउंड शुरू होने से पहले ही समाप्त हो जाएगा। ICC ने 15 जुलाई को अपनी वार्षिक आम बैठक के बाद इस नए फॉर्मेट पर आधिकारिक मुहर लगा दी।

The ICC has announced an exciting revamped format for the Men’s @cricketworldcup 2027 edition in South Africa, Zimbabwe and Namibia 🏆

More details ➡️ https://t.co/VxWr3PFpIX pic.twitter.com/RU1VnCbE9B

— ICC July 15, 2026

ICC ODI WC: AGM में लगी नए फॉर्मेट पर मुहर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि 2003 विश्व कप की तरह इस बार भी 77 टीमों के दो ग्रुप, सुपर6 और फिर सेमीफाइनल का फॉर्मेट अपनाया जाएगा। हालांकि एडिनबर्ग में हुई ICC की वार्षिक आम बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर7’ राउंड को मंजूरी दे दी गई। टीमों की संख्या 14 ही रहेगी, लेकिन मुख्य ग्रुप स्टेज में सिर्फ 12 टीमें खेलेंगी।

ऐसा होगा ICC ODI WC 2027 का नया फॉर्मेट

नए फॉर्मेट के तहत सबसे पहले क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी। इस राउंडरॉबिन चरण की विजेता टीम ही मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी। इसके बाद 12 टीमों को 66 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां प्रत्येक ग्रुप की टॉप3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम मिलाकर कुल सात टीमें ‘सुपर7’ राउंड में जगह बनाएंगी।

ICC ODI WC: ‘सुपर7’ से तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता

सुपर7 राउंड में पहुंचने वाली सातों टीमें राउंडरॉबिन फॉर्मेट में एकदूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। इस चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले सेमीफाइनल में पहले और चौथे स्थान की टीम आमनेसामने होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे स्थान की टीम भिड़ेगी। इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा ICC ODI WC 2027?

ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 27 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा, जबकि भारतीय टीम भी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। नए फॉर्मेट के साथ ICC का उद्देश्य हर मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाना है, ताकि टूर्नामेंट का उत्साह पहले मैच से लेकर फाइनल तक बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *