Quick Samachar: तीन देशों की ए टीमों की त्रिकोणीय सीरीज पांचवें मैच में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद इंडिया ए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उसके और श्रीलंका के 44 अंक हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर तिलक वर्मा की अगुआई वाली इंडिया ए टॉप पर है।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए का यह मैच रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।
ए 31 ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी। उसका 31.4 ओवर में स्कोर 5 विकेट पर 198 रन था। इसके बाद उसने अगले 5.1 ओवर में सिर्फ 20 रन के भीतर अपने शेष पांचों विकेट गंवा दिए। इंडिया ए की ओर से निशांत संधू सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 6.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए।
अफगानिस्तान की पारी: बाहिर शाह रहे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर
निशांत संधू के अलावा यश ठाकुर ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय भी 11 विकेट लेने में सफल रहे। अफगानिस्तान ए की ओर से बाहिर शाह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। बाहिर शाह ने 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। फैसल शिनोजादा 56 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान इमरान मीर ने 27 गेंद में 32 रन की तेज पारी खेली। हसन ईसाखिल ने 14 रन की पारी खेली, जबकि खालिद तानीवाल 13 रन बनाकर आउट हुए।
प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र ने ठोके अर्धशतक
इससे पहले इंडिया ए को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर प्रियांश आर्या, , ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान तिलक वर्मा, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र, निशांत संध और विप्रज निगम ने अहम भूमिका निभाईं। वैभव ने 28 गेंदो पर 38 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 58 रन पर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन के स्कोर पर कैच हुए।
कुमार कुशाग्र ने 60 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 58 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 67 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 59 रन के स्कोर पर आउट हुए। विप्रज निगम ने 30 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने 22 विकेट लिए।
इंडिया ए ने प्लेइंग इलेवन में किए 3 बदलाव
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इस मैच के लिए इंडिया ए ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किये। प्रभसिमरन सिंह और आयुष बदोनी को मौका नहीं मिला, जबकि अंशुल कम्बोज की वापसी हुई। अफगानिस्तान ए ने भी अपने अंतिम 11 में दो बदलाव किए।
इंडिया ए की प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, , कुमार कुशाग्र , निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
इमरान मीर , हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, फैसल शिनोजादा, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान,
मोहम्मद इशाक , जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।
इंडिया A ने शानदार प्रदर्शन के साथ ट्राईनेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। अब श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच मुकाबला होगा, जहां अफगानिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment