Quick Samachar: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में बुधवार को भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया। उसने पहली बार महिला टी20 विश्व कप में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक जड़ा। स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

नीदरलैंड्स की टीम 210 रनों के लक्ष्य के जवाब में 114 रन पर आउट हो गई। श्री चरणी ने चार विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। भारतीय टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंची। भारत के लिए चिंता का विषय श्रेयांका पाटिल का चोटिल होना है। वह सिर्फ 1 गेंद करने के बाद मैदान से बार गईं।

भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 47 गेंद पर 74, शैफाली वर्मा ने 38 गेंद पर 55, जेमिमा रोड्रिग्स ने 19, हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए और यस्तिका भाटिया ने 3 रन बनाए। ऋचा घोष 8 गेंद पर 20 और दीप्ति शर्मा 2 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डी लैंग ने 2 विकेट लिए। आइरिस ज़्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड ने 11 विकेट लिए।

नीदरलैंड्स के लिए हीथर सीगर्स ने 21,फेबे मोलकेनबोअर ने 15, बैबेट डी लीडे ने 28, स्टेरे कालिस ने 18, रॉबिन रिज्के ने 8, फ्रेडरिक ओवरडिज्क ने 9, आइरिस ज़्विलिंग ने 8, मर्थे वैन डेन राड ने 0, कैरोलिन डी लैंग नाबाद 0, सिल्वर सीगर्स ने 1 और इसाबेल वोनिंग ने 0 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने 3 और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिए।