Quick Samachar: महिलाओं के पास जिस तरह कपड़ों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन होता है, उसी तरह चूड़ियां का भी एक बड़ा और खूबसूरत कलेक्शन होता है। वे अपने आउटफिट्स के अनुसार अलगअलग तरह की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। ऑफिस वियर, कैजुअल आउटफिट, सूट और साड़ी के लिए अलगअलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियां कैरी करती हैं। लेकिन जैसेजैसे कलेक्शन बढ़ता है, वैसेवैसे चूड़ियों को रखने के लिए जगह कम पड़ती जाती है। जगह की कमी के चलते चूड़ियां अलमारी, ड्रेसिंग टेबल या दराज में इधरउधर बिखरी रहती हैं। ऐसे में इन्हें न केवल ढूंढने में परेशानी होती बल्कि ये पूरे जगह का लुक भी बिगाड़ती हैं।

चूड़ियों को व्यवस्थित रखने के लिए महिलाएं अक्सर बाजार से ऑर्गेनाइजर खरीदना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार सीमित जगह के चलते इसमें भी चूड़ियां पूरी तरह नहीं आ पाती हैं। ऐसे में आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से कई तरह के बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं, जिसकी मदद से आप अपनी चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रख सकती हैं और इन्हें खोजने में भी आसानी होगी। आइए जानते हैं घर में रखी किनकिन चीजों की मदद से आप बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं।

1 पीवीसी पाइप से बनाएं

बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बनाने का सबसे आसान तरीका है पीवीसी पाइप। इन पाइप में आसानी से चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार पाइप को काट लें। अब इसे अच्छे से साफ कर सूखा लें। इन पाइप को अपने मनपसंद रंग से पेंट कर दें। इसके अलावा वॉलपेपर या कोई डिजाइनर कपड़ा भी चिपका सकती हैं। इसे लकड़ी के बेस पर फिक्स कर दें। यह ऑर्गेनाइजर काफी मजबूत होता है और इसमें बड़ी संख्या में चूड़ियां आसानी से रखी जा सकती हैं।

2 कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं

जूते या किसी अन्य सामान के पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स में चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। इसके लिए कार्डबोर्ड को पेंट कर दें, सजावटी कपड़ा या वॉलपेपर चिपका दें। अब बॉक्स के अंदर कार्डबोर्ड की पट्टियों से छोटेछोटे सेक्शन बना लें और उन्हें रंगीन पेपर से कवर कर दें। अब अलगअलग रंग, डिजाइन या अवसर के अनुसार चूड़ियों को अलगअलग खानों में रख दें। इससे आपको कम समय में चूड़ियां आसानी से मिल जाएंगी।

3 हैंगर आ सकता है काम

पुराने या टूटे हुए हैंगर चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रखने में काम आ सकते हैं। इसके लिए हैंगर के निचले हिस्से में छोटेछोटे हुक या रिंग लगाकर चूड़ियों को टांग दें। हैंगर को आप रंगबिरंगे रिबन, मोती या लेस से भी सजा सकती हैं, जिससे यह दिखने में थोड़ा यूनिक लगता है। इसे आप अपनी अलमारी से लेकर ड्रेसिंग एरिया में आसानी से टांग सकती हैं।

4 लकड़ी की डंडी और बेस से बनाएं

लकड़ी की एक गोल डंडी और बेस की मदद से आप यूनिक और लंबे समय तक चलने वाला बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। डंडी को बेस में मजबूती से फिक्स कर दें और उस पर चूड़ियां टांग दें। आप चाहें तो इसे पेंट या वेलवेट कपड़े से सजा भी सकती हैं।

5 जूट की रस्सी वाला ऑर्गेनाइजर

जूट की रस्सी की मदद से भी आप बैंगल्स ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसके लिए एक लकड़ी की गोल डंडी, जूट की रस्सी, गोंद और एक मजबूत बेस चाहिए होगा। बेस के लिए आप लकड़ी का टुकड़ा या पुराना स्टैंड इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले डंडी को अच्छी तरह साफ कर उस पर गोंद लगा दें। अब इसपर जूट की रस्सी को धीरेधीरे और कसकर लपेट दें। जब पूरी डंडी जूट की रस्सी से ढक जाए, तो उसके सिरों को अच्छी तरह चिपका दें और सूखने दें। तैयार रोल को किसी लकड़ी के बेस या स्टैंड पर मजबूती से फिक्स कर दें। इसे आकर्षक बनाने के लिए जूट के साथ छोटे मोती, लेस या मिरर वर्क से सजा सकती हैं। अब आप इसमें अपनी चूड़ियां डालकर व्यवस्थित तरीके से रख सकती हैं।