Quick Samachar: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने अपने समय में कई बड़ेबड़े स्टार्स के साथ काम किया। उनका अभिनय लोगों को काफी पसंद आता। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी लाइफ को लेकर बात की है। जीनत ने पहली बार बताया कि उनका हिंदू नाम किया है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि वह बिल्कुल भी धार्मिक नहीं हैं और इसके पीछे की वजह भी बताई।
न्यूज18 के एक इवेंट में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरे पिता की तरफ से मेरा नाम जीनत अमान है, लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी रहा। मेरी मां का नाम वर्धिनी था और वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थीं। रोजाना लगभग दोतीन घंटे पूजापाठ किया करती थीं और मेरी ज्यादातर परवरिश भी उन्हीं के हाथों हुई है।”
जीनत अमान ने बताया क्यों नहीं है वह धार्मिक
इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद भी धार्मिक हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं धार्मिक नहीं हूं, क्योंकि मैंने चीजों को बहुत करीब से देखा है। मेरी मां हिंदू थीं, मेरे पिता मुस्लिम और मेरे बच्चों के पिता भी मुस्लिम थे। मैंने कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की और मेरे सौतेले पिता जर्मन से थे, इसलिए मुझे बहुत ग्लोबल लाइफस्टाइल देखने को मिला।”
अभिनेत्री ने आगे कहा, “इसी वजह से, मुझे कभी किसी खास धर्म को मानने की जरूरत महसूस नहीं हुई। सभी धर्म अच्छे हैं और कोई भी धर्म गलत काम करना नहीं सिखाता। मैं इंसानियत, दया, शांति, बराबरी, लोगों और जानवरों के प्रति प्यार में यकीन रखती हूं। यही मेरा धर्म है।”
समय से आगे की सोच रखती थीं जीनत की मां
बता दें कि जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी पोस्ट करती रहती हैं। एक बार अभिनेत्री ने अपनी मां के लिए पोस्ट करते हुए उनके बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी मां अपने समय से आगे की सोच रखने वाली महिला थीं। उनको अपनी पसंद की जिंदगी जीने के लिए रूढ़िवादी समाज की कठोर आलोचनाओं को नजरअंदाज करना पड़ा।
एक कट्टर हिंदू महिला होने के बावजूद उन्होंने मुस्लिम पुरुष से शादी की। जब वह रिश्ता टूटा, तो उन्होंने एक जर्मन प्रोटेस्टेंट से शादी की और जब उनकी मौत हो गई, तो उन्होंने मुझे अकेले पालने और मेरे करियर की शुरुआती दिशा तय करने का फैसला किया। आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय में उनके इन फैसलों से कितना हंगामा और हलचल मची होगी।”
💬 Comments (0)
Leave a Comment