Quick Samachar: पतले या कम बाल होने की वजह से कई महिलाएं अपनी पसंद का हेयरस्टाइल बनाने से हिचकिचाती हैं। उनके बाल अक्सर चिपके हुए, बेजान या कम वॉल्यूम वाले दिखाई देते हैं। इससे उनका पूरा लुक गड़बड़ हो जाता है। जरूरी नहीं की बालों को अच्छा दिखाने के लिए हर बार महंगे हेयर ट्रीटमेंट या एक्सटेंशन की जरूरत हो। सही हेयरकट और हेयरस्टाइल की मदद से बालों को अधिक घना और वॉल्यूमिनस दिखाया जा सकता है। अगर आप भी अपने बालों को फुलर लुक देना चाहती हैं, तो इन दिनों ट्रेंड में चल रही ये 5 हेयरस्टाइल्स आपके काम आ सकती हैं।
लेयर्ड बॉब
यह हेयरकट चेहरे को फ्रेम करता है। इतना ही नहीं बालों में वॉल्यूम जैसा इफेक्ट देता है। ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह कम बालों पर अच्छी लगती है, क्योंकि इसमें अलगअलग लंबाई की लेयर्स बालों को ज्यादा घना दिखाने में मदद करती हैं। फ्लैट हेयर की समस्या कम नजर आती है।
कर्टेन बैंग्स के साथ मीडियम कट
यह इन दिनों बहुत ट्रेंड में हैं। सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी हेयर ट्रेंड्स में काफी फेमस हो रहा है। इसकी खासियत है कि यह लगभग हर फेस शेप पर सूट कर सकता है।
इसे करवाने के बाद चेहरे के सामने की तरफ वॉल्यूम सा जुड़ जाता है। हेयरलाइन के पास खालीपन को कम दिखा सकती है।
टेक्सचर्ड लो बन
इस तरह की हेयरस्टाइल वेडिंग, ऑफिस और पार्टी सभी जगह पसंद किया जा रहा है। यह एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। इसे करवाने के बाद आप थोड़ी सी बैककॉम्बिंग करके और टेक्सचर स्प्रे करके बन को बड़ा दिख सकती हैं।
सॉफ्ट वेव्स
आजकल नोमेकअप और नेचुरल ब्यूटी लुक ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इसे पसंद करते हैं तो सॉफ्ट वेव्स ट्राई कर सकती हैं। यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। वेव्स बालों में चौड़ाई और उछाल जोड़ती हैं। इसे करवाने के बाद सीधे और चिपके हुए बालों की तुलना में बाल ज्यादा घने दिखते हैं।
क्लॉ क्लिप अपडू
यह हेयरस्टाइलिश Gen Z और Millennials के बीच काफी फेमस है। बालों को हल्कासा ढीला छोड़ने पर वॉल्यूम का एहसास करवाता है। बिना ज्यादा मेहनत के ट्रेंडी लुक देता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment