Quick Samachar: Gayatri Jayanti Puja Vidhi: वेदों की जननी और ज्ञानविवेक की देवी, माता गायत्री का जन्मोत्सव यानी गायत्री जयंती हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस वर्ष यह जयंती 25 जून 2026, गुरुवार को मनाई जा रही है। इसके अलावा,इस दिन निर्जला एकादशी भी मनाई जाती है। जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती पर इन 5 कार्यों से चमक सकती है किस्मत, माता की कृपा से दूर होंगे कष्ट​
Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती पर इन 5 कार्यों से चमक सकती है किस्मत, माता की कृपा से दूर होंगे कष्ट​

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जो लोग नियमित की उपासना करते हैं और गायत्री मंत्र का जाप विधिविधान से करते हैं उनके ज्ञान में वृद्धि होती है और उनकी आध्यात्मिक शक्ति भी बढ़ती है।

गायत्री जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ही मां गायत्री का अवतरण हुआ. इसलिए इसी तिथि पर गायत्री जयंती मनाई जाती है। गायत्री जयंती वाले दिन अगर 5 उपाय करें तो जीवन में सकारात्मकता आ सकती है और मन शांत हो सकता है।

गायत्री जयंती पर करें ये 5 काम

  • गायत्री मंत्र का जाप करें

शास्त्रों के अनुसार पर शुद्ध मन से ध्यान लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ बताया गया है। मंत्र का उच्चारण 108 या 1008 की तय संख्या में करने से मन को शांत करेगा और बुद्धि का विकास होगा गायत्री मंत्र को अति प्रभावशाली माना जाता है।

  • गायत्री चालीसा का पाठ करें

गायत्री माता को प्रसन्न कर उसका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन माता की पूजा उपासना करें। इसके बाद गायत्री चालीसा और गायत्री माता की आरती करें। मानसिक शांति मिलेगी और परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा।

  • सात्त्विक भोजन करें

गायत्री जयंती पर व्रत रखें और फलाहार करें। अगर व्रत न रख सकें को सात्त्विक भोजन ही करें। ऐसा करने से आत्मिक शुद्धि होती है. मन संयमित रहेगा और भक्ति भाव से भरा रहेगा. वाणी में पवित्रता आएगी।

  • गायत्री यज्ञ या हवन का आयोजन करें

गायत्री जयंती पर गायत्री यज्ञ करें तो इसे अति पुण्यदायी माना जाता है। इसके लिए यज्ञ से जुड़ी सामग्री को जुटाएं, जैसे शुद्ध देसी घी, जौ, तिल, गुड़ आदि. सभी हवन सामग्री को एक सथ जुटाएं और यज्ञ करें. हर आहुति के साथ गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध हो जाएगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

  • इन चीजों का जान करें

गायत्री माता ज्ञान की देवी है, ऐसे में गायत्री जयंती पर कुछ विशेष चीजों का दान करें तो लाभ होगा। जरूरतमंद छात्रों में पढ़ाईलिखाई का सामन दान करें। ब्राह्मणों को अन्न दान करें। दान करने वालों को विद्या, विवेक और सफलता प्राप्त हो सकती है. पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।