Quick Samachar: GoldSilver Price Update: अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते और होर्मुज खुलने की खबर के बाद बाजार चौतरफा गुलजार है. सोनेचांदी से लेकर शेयर बाजार तक में तेजी देखी जा रही है. सोमवार सुबह डील की खबर आने के बाद उसी द‍िन गोल्‍ड और स‍िल्‍वर में जबरदस्‍त तेजी देखी गई. उसके बाद मंगलवार को भी ये दोनों कीमती धातुएं हरे न‍िशान के साथ बंद हुईं. अब बुधवार को दोनों की कीमत में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है. बुधवार सुबह कॉमेक्‍स पर सोना 7.40 डॉलर प्रत‍ि औंस की तेजी के साथ 4,361.80 प्रत‍ि औंस पर ट्रेंड कर रहा है. इसी तरह चांदी 0.452 डॉलर चढ़कर 70.465 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गई.

Gold Price: शांत‍ि समझौते के बाद सोने में लगातार तीसरे द‍िन तेजी, आज क्‍या है 24K, 22K और 18K गोल्‍ड का रेट​
Gold Price: शांत‍ि समझौते के बाद सोने में लगातार तीसरे द‍िन तेजी, आज क्‍या है 24K, 22K और 18K गोल्‍ड का रेट​

अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते पर सहमत‍ि बनने की खबर के बाद से सोने में तेजी देखी जा रही है. प‍िछले द‍िनों अमेर‍िका में नौकरी से जुड़े आंकड़े उम्‍मीद से बेहतर आने के बाद सोना जबरदस्‍त तरीके से टूटकर 4100 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गया था. इंटरनेशनल लेवल पर रेट में आने वाले उतारचढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखा जाता है. अक्‍सर जंग के दौरान सोना के दाम ऊपर की तरफ भागते हैं. लेक‍िन इस बार ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल टेंशन के बीच इस कीमती धातु ने उल्‍टा बिहेव क‍िया और दाम में ग‍िरावट देखी गई.

जनवरी में र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचा सोनाचांदी
आपको बता दें इस साल की शुरुआत में सोना अब तक के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था. उस समय इंटरनेशनल मार्केट में कीमत चढ़कर 5600 डॉलर प्रत‍ि औंस के करीब पहुंच गई थी. भारतीय बाजार में भी सोने का रेट 1.92 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया था. अब प‍िछले द‍िनों यह 4100 डॉलर प्रत‍ि औंस तक टूट गया था. इसके बलावा चांदी भी जनवरी के महीने में चढ़कर 4 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई थी.

सोना और चांदी में तीसरे द‍िन तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में आ रही तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को म‍िलता है. इंड‍िया बुल‍ियन एंड ज्‍वैलर्स एसोस‍िएशन की वेबसाइट पर मंगलवार शाम को सोने और चांदी के रेट में तेजी देखी गई. IBJA की तरफ से द‍िन में दो बार रेट जारी क‍िये जाते हैं. https://ibjarates.com/ के अनुसार मंगलवार शाम को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 150663 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा 23 कैरेट गोल्‍ड का रेट 150060 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्‍ड का रेट 138007 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्‍ड चढ़कर 112997 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी के दाम में भी तेजी आई और यह चढ़कर 249179 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

बेस इम्पोर्ट प्राइस में बदलाव
इससे पहले सरकार ने सोने और चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में इजाफा कर द‍िया है. CBIC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम बढ़ा द‍िया. इसके साथ ही अब इसका बेस प्राइस 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया. दूसरी तरफ चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस 83 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,175 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. प‍िछले द‍िनों सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के ल‍िए सोनेचांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा क‍िया था.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *