Quick Samachar: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘एल्फा’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक्ट्रेस को उसमे दमदार एक्शन करते देखा जा सकता है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपने प्रिविलेज्ड होने की बात को कबूला है। इस बात की बहस लंबे समय से चली आ रही है और अब आलिया भट्ट ने इस बारे में बात करने के अलावा अपने संघर्षों के बारें में भी खुलकर बात की है।

आलिया भट्ट फिल्मी दुनिया में मौजूद एक सफल परिवार से आती हैं। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं और इस वजह से उन्हें लेकर नेपो किड की बहस बनी रहती है। साथ ही अपने करियर की शुरूआत से ही बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर का साथ और मार्ग दर्शन उन्हें मिला है।

पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ मिलने से लेकर उनकी बाकी शानदार फिल्मों के लिए, दर्शकों मानना रहता है कि उन्हें वो सब काफी आसानी से मिला है क्योंकि उनके पास कुछ विशेष अधिकार हैं जो उन्हें जन्म से मिले है।

‘बचपन से ही एक्टिंग कर रही हूं’ आलिया का बयान

न्यूज 18 के साथ बातचीत में इस बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि वो बहुत ही कम उम्र से सिर्फ एक्टर बनना चाहती थी। एल्फा एक्ट्रेस कहती हैं, ‘सच कहूं तो मैं बचपन से ही शीशे के सामने एक्टिंग कर रही हूं। मेरे पास सिर्फ मेरे दिमाग में एक सपना था कि मुझे एक दिन वो जो टीवी दिख रहा है, उसके अंदर होना है।’

बचपन में ही आलिया, गोविंदा और करिश्मा कपूर के गानों को बड़े चाव से देखा करती थीं। फिल्मों की जादुई दुनिया उन्हें हमेशा आकर्षित करती थी। उन्होंने कहा कि तभी से उन्हें महसूस होने लगा था कि उनकी मंजिल कैमरे के सामने ही है और वह एक्ट्रेस बनने के लिए बनी हैं।

प्रिविलेज्ड होने पर क्या बोलीं आलिया भट्ट

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने प्रिविलेज्ड होने की बात को कबूला। आलिया भट्ट कहती हैं कि उनका सफर दूसरों से काफी अलग रहा है और वो मानती हैं कि उन्हें कई विशेष अवसर मिले हैं। हालांकि, उनका कहना है कि प्रिविलेज्ड होने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी में मुश्किलें या बुरे दिन नहीं आते। आलिया का कहना था कि उनके अपने संघर्ष रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में खुद को यही याद दिलाना चाहिए कि सपने देखने और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने का हक हर किसी को है।

फिल्म ‘एल्फा’

बात करें फिल्म ‘एल्फा’ की,आलिया भट्ट पहली बार यशराज फिल्म्स के स्पाई युनिवर्स का हिस्सा बनीं हैं। शरवरी वाघ के साथ दमदार एक्शन में नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अनिल कपूर, शरवरी वाघ, बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलाज हो चुका है। ‘एल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने मिलेगी।