Quick Samachar: कटहल की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या इसके पकौड़े कभी ट्राई किए हैं। कटहल को अक्सर सब्जी या बिरयानी में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे बनने वाले पकौड़े भी स्वाद में किसी से कम नहीं होते। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये पकौड़े चाय के साथ खाने में अच्छे लगते हैं। अगर आप रोजाना के स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कटहल से बनने वाली ये 2 आसान रेसिपी आपके काम आ सकती हैं।
मसालेदार कटहल पकौड़े
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
250 ग्राम उबला हुआ कटहल
1 कप बेसन
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
इस तरह बनाएं
सबसे पहले कटहल को साफ करके उबालकर हल्का मैश कर लें। इसके बाद बेसन, मसाले और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। फिर आपको कड़ाही में तेल गर्म करना है। फिर मिश्रण के छोटेछोटे हिस्से डालकर सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
प्याज और कटहल के क्रिस्पी पकौड़े
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
200 ग्राम उबला और बारीक कटा कटहल
1 बड़ा प्याज, पतला कटा हुआ
3/4 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी
थोड़ा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले कटहल, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया काटकर एक बर्तन में डालें। फिर इसमें बेसन और चावल का आटा डालें। इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। जब तेल गर्म हो जाए तो छोटेछोटे पकौड़े डालकर कुरकुरा होने तक तलें। फिर गरमागरम चाय के साथ परोसें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment