Quick Samachar: शाम की हल्की भूख में कई बार कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो क्रिस्पी और चटपटा हो। ऐसे में अधिकतर लोग समोसे, पकौड़ी, चाट या अन्य चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि, घर में ही कई ऐसी हेल्दी चीजें हैं जिनकी मदद से आप कई दिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। इन्हीं में से एक मूंग दाल है, जिसका अक्सर लोग चिला बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन शाम की हल्की भूख के दौरान आप घर पर ही झटपट मूंग दाल की टिक्की बना सकते हैं।
मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों की मरम्मत करने, मूड को बेहतर रखने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं मूंग दाल की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी।
मूंग दाल टिक्की के लिए सामग्री
1 कप हरी मूंग दाल
23 चम्मच बेसन
1 मध्यम प्याज
23 हरी मिर्च,
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
आधा कप ताजा धनिया पत्ती
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच अजवाइन
1/4 छोटा चम्मच काला नमक या साधारण नमक
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चुटकी हींग
23 चम्मच तेल
50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें। अब एक बाउल में पानी डालकर उसमें दाल डाल दें औ 34 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें।
भीगी हुई दाल को छानकर मिक्सर में डाल दें। इसके साथ हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। मिश्रण न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा। आप चाहें तो हल्का दानेदार टेक्सचर के लिए दरदरा भी पीस सकते हैं।
इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब इसमें प्याज, धनिया पत्ती, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, पनीर और हींग डलाकर अच्छे से मिक्स कर दें।
मिश्रण को छोटेछोटे हिस्से लें और गोल या टिक्की जैसा आकार दें। इन्हें हल्के हाथ से दबाकर टिक्की का आकार दें। एक पैन में तेल गर्म करें और टिक्की को मध्यम से धीमी आंच पर पकने दें। 34 मिनट सुनहरा और कुरकुरा होने तक इसे पकने दें। इसके बाद दूसरी तरफ पलट दें और सुनहरा होने तक पका लें।
तैयार टिक्की को एक टिशू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसे आप गरमागरम हरी धनिया या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment