जिस लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था, वो निकली लेडी कॉन्स्टेबल, फिर…

जिस लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था, वो निकली लेडी कॉन्स्टेबल, फिर…

खड़दह। पश्चिम बंगाल के खड़दह में सोमवार दोपहर ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसे देखकर सड़क पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए ठिठक गए. व्यस्त बीटी रोड पर एक महिला ने अचानक अपना स्कूटर रोका, एक युवक का कॉलर पकड़ा और उसे पैदल ही करीब 400 मीटर दूर पुलिस स्टेशन तक ले गई. अचानक कहानी किसी हाईवोल्टेज एक्शन फिल्म जैसी हो गई. राहगीरों को पहले लगा कि कोई बड़ा विवाद हुआ है, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो मामला बिल्कुल अलग निकला.

जिस लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था, वो निकली लेडी कॉन्स्टेबल, फिर…

दरअसल, जिस महिला ने युवक को पकड़ा था, वह ऑफड्यूटी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल थीं. उस समय वह वर्दी में नहीं, बल्कि सामान्य कपड़ों में थीं. महिला कॉन्स्टेबल का आरोप है कि युवक ने उनके सामने अश्लील हरकत की, आपत्तिजनक इशारे किए और प्राइवेट पार्ट दिखाए. महिला ने कहा कि आरोपी लगातार अभद्रता कर रहा था और उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस महिला को वह परेशान कर रहा है, वह लेडी कॉन्स्टेबल है.

युवक की हरकत देखकर महिला कॉन्स्टेबल ने स्कूटी रोकी और वहीं आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. महिला उस वक्त सादे कपड़ों में थीं. वह ड्यूटी पर नहीं थीं. आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, उन्होंने युवक का कॉलर पकड़ा और उसे सीधे खड़दह पुलिस स्टेशन की ओर ले गईं. यह पूरा घटनाक्रम करीब 400 मीटर तक चलता रहा और सड़क पर मौजूद लोग हैरानी से देखते रहे.

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है. लेकिन जब पता चला कि युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप है और उसे पकड़ने वाली महिला पुलिस कॉन्स्टेबल हैं, तो पूरी कहानी समझ में आई. पुलिस ने आरोपी की पहचान आकाश घोष के रूप में की है. वह एक डिलीवरी एजेंट बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *