​​’बाय बाय पापा’​​​ बोलकर लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस कर रही तलाश

​​’बाय बाय पापा’​​​ बोलकर लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस कर रही तलाश
Featured Image

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में चिनाब नदी में एक युवती के कूदने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वीडियो चिनाब नदी के ऊपर बने पुल पर एक लड़की रेलिंग के दूसरी तरफ खड़ी है. फिर देखते ही देखते वो नदी में छलांग लगा देती है. युवती द्वारा नदी में कूदने के बाद अब पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया है. लेकिन अब तक युवती का पता नहीं चल सका है. पुलिस और बचाव दल की ओर से खोजबीन जारी है.

पुल के ऊपर से लगा दी छलांग

जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान पायल देवी के रूप में हुई है. वह किशन लाल की बेटी थी और जिले के एक मेले में गई थी. बताया जा रहा है कि मेले से लौटते समय वह अपने गांव के एक परिचित व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी. इसी दौरान चलती मोटरसाइकिल में उसका दुपट्टा फंस गया. बाइक सवार ने वाहन रोककर दुपट्टा निकालने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान पायल प्रेम नगर पुल के किनारे पहुंच गई. पुल पर मौजूद लोगों ने जब उसे वहां देखा तो उससे बातचीत कर उसे रोकने की कोशिश की.

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें: 1810 मे बनी इस तस्वीर में कैद है बंगाल का दुर्गा विसर्जन, जो आज भी दिखाती है 200 साल पुरानी आस्था की झलक

जिंदगी खत्म करने का फैसला

बताया जा रहा है कि युवती ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया है. उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने तत्काल उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पायल की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई. रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत के दौरान उसने अपने पिता से कहा कि यह उसकी जिंदगी है और उसने अपना फैसला कर लिया है. इसके बाद वह पुल से चिनाब नदी में कूद गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

—विज्ञापन—

नदी में तलाशी अभियान जारी

पुलिस और SDRF की टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है. चिनाब नदी का तेज बहाव और गहराई बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों और घटना के समय उसके साथ मौजूद व्यक्ति से भी जानकारी जुटाई जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान के दौरान उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *