Quick Samachar: Kia Seltos Vs Honda Elevate: भारत में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है और ग्राहकों के लिए ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं. इनमें से किआ सेल्टोस अपनी लंबी फीचर, बोल्ड डिजाइन और कई इंजन ऑप्शन की वजह से सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार में से एक है. वहीं दूसरी ओर होंडा एलिवेट है जो बाजार में कुछ समय से मौजूद है और इस सेगमेंट में ज्यादा भरोसेमंद और काम की गाड़ी मानी जाती है. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्य्म से दोनों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Kia Seltos Vs Honda Elevate: कीमत
किआ सेल्टोस एलिवेट से 61,000 रुपये ज्यादा सस्ती कार है, एलिवेट की प्राइस 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है. किआ सेल्टोस का टॉप मॉडल काफी महंगा है, और इनकी प्राइस में 3.42 लाख रुपये का अंतर है. हालांकि, इसकी वजह ज्यादा पावरफुल टर्बोपेट्रोल इंजन और ढेर सारे फीचर हो सकते हैं.
Kia Seltos Vs Honda Elevate: डायमेंशन
सेल्टोस की लंबाई और चौड़ाई होंडा एलिवेट से लगभग 148 मिलीमीटर और 40 मिलीमीटर ज्यादा है, जिससे यह ज्यादा दमदार नजर आती है, साथ ही केबिन और बूट में ज्यादा स्पेस भी मिलता है.एलिवेट 15 मिलीमीटर तक ज्यादा ऊंची है, जिसका मतलब है कि आपको थोड़ा बेहतर हेडरूम मिलेगा.40 मिलीमीटर ज्यादा लंबे व्हीलबेस के साथ, किआ कार में पीछे वाली सीट पर बेहतर लेगरूम मिलता है और तेज स्पीड पर ज्यादा स्टेबल भी रहती है.
Kia Seltos Vs Honda Elevate: फीचर्स
दोनों एसयूवी कार में चारों ओर एलईडी लाइटिंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं.सेफ्टी की बात करें तो दोनों वेरिएंट में लेवल 2 एडीएएस, 6 एयरबैग, ईएससी, टीपीएमएस, और रेनसेंसिंग वाइपर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, जो इन्हें सुरक्षित कार बनाते हैं.
हालांकि सेल्टोस में एलिवेट की तुलना में ज्यादा फीचर दिए गए हैं. इसमें एक पावर्ड ड्राइवर सीट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम और एक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.कुल मिलाकर, एलिवट में सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं, लेकिन सेल्टोस इस मामले में आगे है क्योंकि इसमें ऐसी कई चीजें हैं जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाती हैं.
Kia Seltos Vs Honda Elevate: इंजन
किआ सेल्टोस में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि होंडा एलिवेट में केवल एक 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है.होंडा एलिवेट का 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो सेल्टोस के 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से 6 पीएस ज्यादा पावर और 1 एनएम ज्यादा टॉर्क देता है.अगर आप परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो किआ सेल्टोस अपने 1.5लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ आगे रहती है, जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
सेल्टोस में इंजन के हिसाब से कई गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें एमटी, सीवीटी, आईएमटी, डीसीटी और टॉर्क कन्वर्टर एटी शामिल हैं, जबकि एलिमेंट में केवल 6स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.जो लोग डीजल इंजन लेना चाहते हैं, उन्हें इन दोनों में से केवल सेल्टोस में यह ऑप्शन मिलता है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment