Quick Samachar: NEET UG ReExam: नीटयूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। रविवार को जनपद हाथरस के 4 परीक्षा केंद्रों पर नीटयूजी 2026 की रीएग्जाम आयोजित होनी है, जिनमें सेठ फूलचंद बागला कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।

NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात​
NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात​

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष फिक्स पिकेट ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा न हो। प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए हुए है, जिससे अफवाहों और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नीटयूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को पूरी तरह से सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चाकचौबंद रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके तहत निम्नलिखित सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  • 3 राजपत्रित अधिकारी
  •  4 थाना प्रभारी और 6 निरीक्षक
  • 15 उप निरीक्षक / महिला उप निरीक्षक
  • 45 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल
  • 25 महिला हेड कांस्टेबल / महिला कांस्टेबल
  • 28 होम गार्ड / महिला होम गार्ड

शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए विशेष तैयारी

इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों पर फिक्स पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था की गई है, जहां पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। पिकेट ड्यूटी के लिए लगाए कर्मचारी परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त आने जाने वाले विभिन्न परीक्षार्थियों व अभिभावकों को समुचित मार्गदर्शन देगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। साथ ही बताया गया कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए, परीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों का सभी लोग भलीभांति अध्ययन कर लें एवं उनका शतप्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन सभी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार को एनटीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली को लेकर जनपद हाथरस में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च स्तरीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सुचारू रूप से संचालन होने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी को लगाया गया है। इसी के साथ सभी केंद्रों पर अन्य मायकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके अलावा सभी पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।