Quick Samachar: Weather: मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरजचमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून लगातार धीरेधीरे आगे बढ़ रहा. इसके 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

IMD ने आज दिल्ली में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. देश के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
यूपीबिहार में आंधीबारिश का अलर्ट
यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर सहित 17 से अधिक जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलने की संभावना है.
वहीं बिहार के गया, नवादा, बक्सर, पटना, सिवान सहित कई जिलों के लिए आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. झारखंड में रांची सहित कई जिलों के लिए भी आंधीबारिश का अलर्ट है.
MP राजस्थान में आंधीतूफान की चेतावनी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गरजचमक के साथ बारिश तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी और तेज हवाओं की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहने का अनुमान है. राजस्थान में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान बारिश की भी संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कई दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी. पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में आज अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. तेलंगाना में 22 जून से 26 जून के बीच बारिश में और तेजी आने की उम्मीद है.
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी भी दी है. बिहार और तेलंगाना के कई हिस्सों में लू चल सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 24 जून तक गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment