Quick Samachar: WTC Points Table 202527: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल में खेला गया. न्यूजीलैंड ने पहले पारी में ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत 391 रन बनाए, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 291 रन ही बना सकी और पहली पारी में 100 रनों से पिछड़ गई, इसके बाद हेनरी निकोलस के शतक की बदौलत 362 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत ने बिगाड़ा भारत का समीकरण, WTC Points Table में अब इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया​

पहले पारी में 100 रनों की बढ़त के बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 463 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में सिर्फ 209 रन ही बना सकी और इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले में 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के इस जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

न्यूजीलैंड की जीत ने बढ़ाई भारत की मुसीबत टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

WTC 202527 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी नंबर 1 पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है. वहीं, एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 87.50 है. इसके बाद दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है, जिसका PCT 75.00 है.

वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर इस WTC चक्र में 5 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की. इसी जीत के साथ कीवी टीम का पीसीटी श्रीलंका के बराबर हो गया. दोनों टीमों का अंक प्रतिशत 66.67 है. बांग्लादेश ने भी इस चक्र में प्रभावित किया है और वह 58.33 PCT के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद अपडेटेड WTC Points Table

WTC Points Table 202527 में 6वें स्थान पर भारत तो 7वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम

भारतीय टीम इस समय आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 पॉइंट्स टेबल एम नंबर 6 पर मौजूद है. टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत, 4 में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. इसी वजह से भारत का अंक प्रतिशत फिलहाल 48.15 है.

वहीं इंग्लैंड की टीम की बात करें तो वो 7 वें स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसका PCT 37.88 से घटकर 37.38 रह गया है. वहीं 8वें नंबर पर पाकिस्तान और 9वें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम मौजूद है, पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 8.33 का है, वहीं वेस्टइंडीज का 4.17 पीसीटी है.