Quick Samachar: Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक कार Sierra EV अगले हफ्ते 30 जून 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. जब से सिएरा आई है, हर कोई इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक अवतार का इंतजार कर रहा है और अब बहुत ही जल्द ग्राहकों का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है. अब हाल ही में टाटा ईवी के ऑफिशियल X अकाउंट से एक वीडियो टीजर को शेयर किया गया है जिसे देखने से इस बात का खुलासा हो गया है कि सिएरा ईवी को डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ उतारा जाएगा जैसा कि आपने Tata Harrier EV में भी देखा था. टाटा मोटर्स अभी भारत के लीडिंग ब्रैंड्स में से एक है और अलगअलग सेगमेंट में कई तरह की EV पेश करती है.

QWD Dual Motor के साथ लॉन्च होगी Tata Sierra EV, टीजर में हुआ खुलासा​

नई Sierra EV को टाटा के acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल Harrier EV में भी किया गया है. इसका मतलब है कि Sierra में हैरियर ईवी से कई अहम पार्ट्स, बैटरी टेक्नोलॉजी और फीचर्स लिए जाने की उम्मीद है. यहां तक कि इसकी परफ़ॉर्मेंस भी हैरियर ईवी जैसी ही होने की उम्मीद है. हाल ही में टाटा ईवी के ऑफिशियल अकाउंट से जारी किए गए वीडियो टीजर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि सिएरा ईवी को QWD डुअल मोटर के साथ उतारा जाएगा.

क्या है QWD Dual Motor?

QWD डुअल मोटर का मतलब है ऐसी गाड़ी जिसमें चारों पहियों को चलाने के लिए दो इलेक्ट्रिक मोटरों का इस्तेमाल होता है.QWD का मतलब है क्वाड व्हील ड्राइव , और डुअल मोटर का मतलब है कि एक इलेक्ट्रिक मोटर आगे के एक्सल पर और दूसरी पीछे के एक्सल पर लगी होती है जिससे चारों पहियों को पावर मिलती है.

The name carries legacy.
The car carries a new power.

Loading Sierra.ev — the legend hypercharged.
Ready to challenge everything you thought an EV could be!

30.06.26.#Tataev #MoveWithMeaning #Sierraev #LegendHypercharged #FirstLook pic.twitter.com/SQtT0INoSF

— TATA.ev June 20, 2026

संभावित फीचर्स

सिएरा ईवी में प्रीमियम ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, Boss मोड, रियर में सिग्नेचर ग्लास रूफ, मल्टीपल एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है.