Quick Samachar: शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल नीट और क्लीन है. उन्होंने टेक्स्चर्ड लोवन बनाया है. इसके लिए बालों को पहले वेवी कर्ल किया जाता है और फिर इसके बाद इससे वन बनाया जाता है. फ्रंट से बालों को स्लीक रखा गया है जिससे एक फाइन लुक मिला है और फ्रंट से छोड़ी गई हेयर की एक साइड लेयर इसे एस्थेटिक बनाती है.

कॉलेज गोईंग गर्ल हैं या फिर किसी ड्रेस में आपको क्यूट लुक टच चाहिए तो शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल रीक्रिएट करें. उन्होंने हाई पोनीटेल की है और पतली लेयर लेकर चोटियां गूथी गई हैं. बाकी के बालों को लाइट वेव कर्ल किया गया है जो फेस को ब्यूटीफुली कवर कर रहे हैं.
लॉन्ग हेयर वाली लड़कियों के लिए शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल भी बेस्ट रहेगा. खासकर जब आपने कोई हैवी गाउन पहना है तो ड्रामेटिक फ्रिजी वन कमाल का लुक देते हैं. ये स्टाइल में एक फेरीटेल वाइब जोड़ते हैं. समर सीजन के हिसाब से भी ये हेयर स्टाइल बेहतरीन रहता है, क्योंकि नेक में पसीने से बाल नहीं चिपकते हैं.
लंबे बाल हैं या फिर मिड लेंथ है तो शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल कॉपी किया जा सकता है. फ्रंट से बालों को स्लीक रखें और पीछे आप या तो सिंपल चोटी गूंथ सकती हैं या ट्विस्टेड ब्रेड बनाएं. इसमें आप एक्ट्रेस की तरह कलरफुल फ्रिंज वाली एसेसरीज लगा सकती हैं. इस तरह का हेयर स्टाइल हल्दीमेहंदी फंक्शन या फेस्टिवल ओकेजन के लिए बेस्ट रहेगा.
डेली रूटीन में आप ड्रामेटिक हेयर स्टाइल की जगह सिंपल हाई वन बना सकते हैं. शिवांगी जोशी ने अपने वालों का जूड़ा बनाकर उसमें एक क्यूट सी एम्बेलिश्ड बटरफ्लाई लगाई है. इस तरह का हेयर स्टाइल ऑफिस से लेकर कॉलेज और गर्ल गैंग के साथ डे आउट तक के लिए परफेक्ट रहता है. कैजुअल स्टाइल में चाहें जींस हो या फिर कोई भी वेस्टर्न ड्रेस ऐसा हाई वन बैलेंस लुक देता है.
साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न से लेक कैजुअल आउटफिट तक के लिए शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा. उन्होंने सारे बालों को कर्ल किया है और फ्रंट से फ्रेंच चोटी बनाकर पिनअप किया गया है. इस तरह का हेयर स्टाइल आप बिना किसी की हेल्प लिए खुद भी बना सकती हैं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment