Quick Samachar: Southwest Monsoon 2026: दक्षिणपश्चिम मानसून अब तक कमजोर है। इसके पीछे अल नीनो को बड़ी वजह बताया है।

El-Nino की वजह से मानसून कमजोर: MP-UP समेत कई राज्यों में पारा 40°C पार, अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़-बिहार में Monsoon पहुंचने के आसार​

ऐसे में मानसून एक पखवाड़ा लेट हो चुका है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अब कुछ इलाकों में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। जिस वजह से अगले 48 घंटों में मानसून कुछ राज्यों में पहुंच सकता हैं।

10 राज्यों के कुछकुछ इलाकों रहेगा हीटवेव का असर

भारतीय मौसम के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, अल नीनो के प्रभाव से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और विदर्भ समेत कुछ इलाकों में हीटवेव का असर है। यहां के कुछकुछ इलाकों में तापमान 40 से 42°C बना हुआ है। तेलंगाना, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भी तापमान इसी रेंज में है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान 40°C से कम है।

अगले पांच दिन एमपी, यूपी, विदर्भ चलेगी लू

ताजा फोरकास्ट के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश और अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

यहां मानसून आगे बढ़ रहा, 48 घंटों में बदलेगा मौसम

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणपश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के बाकी भागों, महाराष्ट्र के कुछ और भागों , तेलंगाना, ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

बंगाल, सिक्किम, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी

इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 जून 2026 को मेघालय में कहींकहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।

मौसम संबंधी चेतावनी

मुख्य बिंदु

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणपश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र , तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

पूर्वोत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम… pic.twitter.com/8evtyroxCP

— India Meteorological Department June 22, 2026

अगले एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम