Quick Samachar: Haj Rule 2027: हज 2027 पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हज-2027 के लिए आवेदन शुरूः ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 20 जुलाई, चयनित हज यात्री को इस तारीख तक जमा करने होंगे 1.52 लाख रुपये​

इच्छुक हज यात्री 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकेगा।

यहां देखें नोटिस 

 

रैंडम चयन प्रक्रिया से चुने जाएंगे यात्री 

हज कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा। अस्थायी रूप से चयनित होने वाले यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1 लाख 52 हजार 300 रुपए की एडवांस पेमेंट जमा करनी होगी। कमेटी ने साफ किया है कि तय समय सीमा में किसी भी तरह की छूट या अवधि बढ़ाने का प्रावधान नहीं होगा।

 

इन नियम और शर्तों को जानना जरूरी 

आवेदन करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन के लिए 31 दिसंबर 2027 तक वैध भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है।

इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक या रद्द चेक और पते का प्रमाण भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन जमा करने होंगे।

सीट कैंसिल करने पर लग सकता है जुर्माना

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों को सीट कैंसिल करने से बचने की सलाह दी है। कमेटी का कहना है कि सीट कैंसिल होने से यात्रा और व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है। ऐसे में हज 2027 के नियम और शर्तों के मुताबिक सीट कैंसिल करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें, जो यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हों।