Rae Bareli News: धान रोपाई कर लौट रही महिला मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल

Rae Bareli News: धान रोपाई कर लौट रही महिला मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल
Rae Bareli News: धान रोपाई कर लौट रही महिला मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल

महराजगंज । रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में धान की रोपाई कर लौट रही महिला मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सोथी गांव में धान की रोपाई का कार्य पूरा करने के बाद पूरे ज्वाला मजरे चंदापुर गांव की महिला मजदूर टेंपो से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में नवोदय चौराहे स्थित एसजेएस स्कूल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मची चीखपुकार

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद टेंपो में सवार महिलाओं में चीखपुकार मच गई। हादसे में किसी के हाथ, किसी के पैर तो किसी के चेहरे पर चोटें आईं। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत वाहन में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया।

इन महिलाओं को आई चोटें

इस हादसे में कमलेश कुमारी, महादेई, मान्शी, कामिनी, मिथिलेश, मोहिनी और रामरानी समेत कई महिला मजदूर घायल हुई हैं। सभी घायलों का सीएचसी महराजगंज में उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जानकारी जुटाना

महराजगंज कोतवाली के प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिल गई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *