Moradabad News : धामपुर रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, जल्द होगा नए भवन का लोकार्पण; मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Moradabad News : धामपुर रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, जल्द होगा नए भवन का लोकार्पण; मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Moradabad News : धामपुर रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, जल्द होगा नए भवन का लोकार्पण; मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुरादाबाद, अमृत विचार। आधुनिक, यात्रीअनुकूल एवं विश्वस्तरीय सुविधा युक्त बनाने के क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल स्थित धामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प व पुनर्विकास कार्य पूरा हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण जल्द कराने की तैयारी रेल प्रशासन कर रहा है।

धामपुर शहर का एक समृद्ध इतिहास रहा है। 1933 में मात्र 300 टन प्रतिदिन की पेराई क्षमता के साथ शुरू हुई ‘धामपुर शुगर मिल’ भारतीय चीनी उद्योग का एक बड़ा नाम है। वर्तमान में धामपुर रेलवे स्टेशन माल ढुलाई और यात्रियों, दोनों के लिए एक लाइफलाइन है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि धामपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्री सुविधाओं में बेहतरी की गई है। स्टेशन भवन का आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप विकसित किया गया है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, उन्नत प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजनअनुकूल सुविधाएं, यात्री सूचना प्रणाली, उच्च गुणवत्ता वाले साइनेज, सुगम आवागमन के लिए बेहतर परिसंचरण क्षेत्र तथा स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अलावा स्टेशन परिसर को हरित वातावरण देने के लिए पौधारोपण एवं लैंडस्केपिंग का कार्य भी किया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों से धामपुर रेलवे स्टेशन न केवल अधिक आकर्षक एवं आधुनिक बना है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा। स्टेशन का नया स्वरूप क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान एवं स्थानीय विरासत की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इसके लोकार्पण की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे ऐसे विकास कार्य भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिनसे यात्रियों के साथसाथ स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *