Quick Samachar: Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में सीएम योगी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है, जहां टीम बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईटी बिल्डिंग में आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई लापरवाही की जांच करेगी। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने पर जांच का फोकस रहेगा। इसके साथ ही एसआईटी ने सभी संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट तलब की है।
आग में जलकर 15 लोगों की मौत
अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों को ऊंचाई से कूदना पड़ा, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरकर बाहर निकले। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक जिस लगी, उसके ग्राउंड फ्लॉर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपर के फ्लोर पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग से जुड़ा कार्य और बच्चों की लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग
बिल्डिंग में आग लगने की वजह से कल 15 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक युवक निलेश भी था। निलेश के परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिजनों ने बताया कि निलेश काफी होनहार था । इस दौरान सभी मृतक के परिजनों और आसपास के पड़ोसियों ने बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने से दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की।
आपको बता दें कि, अभी तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और चार अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। वहीं, अभी भी जांच चल रही है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment