Quick Samachar: Kanpur Youth Death In Lucknow Fire Tragedy: यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है। भीषण आग की चपेट में आने से कानपुर के दो युवकों की मौत हो गई। संयम विज और सूरजभान सिंह इसकी भेंट चढ़ गए। जहां वह एक एनिमेशन स्टूडियो में काम करते हैं।

गोविंद नगर ब्लॉक 11 निवासी संयम विज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संयम की दादी का दस दिन पहले ही निधन हुआ था। इसी मंगलवार को उनका 17वीं होनी थी। परिवार के लोग संयम के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इससे पहले उसके मौत की खबर आ गई। संयम के मामा मोनू सेठी ने बताया कि वह दादी के निधन पर घर आया था।
मां ने की थी दूसरी शादी
संयम के पिता पुष्पराज का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनका लाटूश रोड में पुली का कारोबार था। पिता की मौत के पांच वर्ष बाद उनकी मां ने सोनिया ने सीमू देसाई से दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में बड़े भाई शुभम हैं। शुभम गुरुग्राम में नौकरी करते हैं, और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
एक दिन पहले ही लखनऊ गए थे सूरजभान
बर्रा सात निवासी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सूरजभान के पिता शिवराम का पहले ही निधन हो चुका था। वह नौकरी के सिलसिले में लखनऊ में रहते थे। लेकिन हर शनिवार को घर आते थे और रविवार शाम को वापस लौट जाते थे। उनके भतीजे करन ने बताया कि रविवार को लखनऊ गए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अब वह दोबारा वापस नहीं लौटेंगे।
सूरजभान के परिवार में उनकी मां मीरा और छोटा भाई सम्राट है। की सूचना मिलते ही सम्राट जो घटना के समय ऋषिकेश गए हुए थे। तुरंत ही कानपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं इस घटना भनक जब रिश्तेदारों और इलाके लोगों को लगी थी तो घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।
💬 Comments (0)
Leave a Comment