Quick Samachar: जिस तरह भारत का राष्ट्रीय फूल कमल, फल आम और राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है, उसी तरह क्या देश में राष्ट्रीय सब्जी की भी घोषणा की गई है. सोशल मीडिया पर अक्सर कद्दू को राष्ट्रीय सब्जी बताया जाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में आधिकारिकतौर पर अब तक राष्ट्रीय सब्जी की घोषणा नहीं की गई है. अब सवाल है कि कद्दू का जिक्र सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सब्जी के तौर पर क्यों होता है? जानिए, इस सवाल का जवाब.

GK: भारत की राष्ट्रीय सब्जी क्या है, सोशल मीडिया के दावे में कितनी सच्चाई?​

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में कद्दू को राष्ट्रीय सब्जी बताया जाता है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है. इसे राष्ट्रीय सब्जी बताने के पीछे कुछ तर्क दिए जाते हैं. जैसे कद्दू को कई राज्यों में उगाया जाता है. देश में कई राज्य गर्म जलवायु वाले हैं जहां इसकी खेती बड़े स्तर पर होती है. इसे राष्ट्रीय सब्जी बताने की एक वजह यह भी है.

नमकीन और मीठा, दोनों रूपों में खाते हैं

कद्दू को भारत में मीठा और नमकीन दोनों रूपों में खाते हैं. यानी इसे कई तरह से बनाया जाता है. इस तरह यह ऐसी सब्जी है जो अधिक इस्तेमाल की जाती है. कद्दू आकार में बड़ा होता है जो कई लोगों के लिए पर्याप्त होता है. यह भी एक ऐसी वजह है जो इसका महत्व बढ़ाती है.

कद्दू का हर पौधा एक ही मौसम में कई फल दे सकता है. फोटो: Pexels

लम्बे समय तक स्टोर करने की खूबी

कद्दू को बिना रेफ्रिजरेटर के कई हफ्तों तक स्टोर किया जा सकता है. इसकी बाहरी मोटी लेयर अंदर की नमी को बरकरार रखती है. यही वजह है कि इसे लम्बे समय तक स्टोर किया जा सकता है. कद्दू के पौधे बड़े क्षेत्र में फैलते हैं. बढ़ते समय कद्दू की बेलें जमीन पर दूरदूर तक फैल जाती हैं. हर पौधा एक ही मौसम में कई फल दे सकता है. इसी बढ़त के कारण इसका उत्पादन अधिक होता है.

कद्दू को बिना रेफ्रिजरेटर के लम्बे समय तक स्टोर कर सकते हैं. फोटो: Pexels

पोषक तत्वों से भरपूर

कद्दू ऐसी सब्जी है जिसमें 15 तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे विटामिनए, सी, ई, के, पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम समेत कई तत्व हैं. इसके पोष्टिक गुणों के कारण भी कद्दू की मांग रहती है. देश में कई हिस्सों में कद्दू का इस्तेमाल अधिक किया जाता है. इसे आम तौर पर मसालों और दालों के साथ करी के रूप में पकाया जाता है. कुछ इलाकों में कद्दू से मिठाइयां और डेज़र्ट भी बनाए जाने का चलन है.

देश में कई हिस्सों में कद्दू का इस्तेमाल अधिक किया जाता है.

बीजों को स्नैक के तौर पर खाते हैं

यही नहीं,कद्दू के बीजों को भूनकर स्नैक के तौर पर खाया जाता है. इन्हीं कारणों से कद्दू को राष्ट्रीय सब्जी माना जाता है. सोशल मीडिया पर इसे इसी तरह से प्रचारित किया गया है. यही वजह है कि लोगों के मन में इसकी तस्वीर राष्ट्रीय सब्जी के तौर पर बस गई है, जबकि दूसरे राष्ट्रीय चिन्हों और प्रतीकों की तरह इसे आज तक राष्ट्रीय सब्जी नहीं घोषित किया गया है. तो अब साफ है कि कद्दू को खूब खाइए लेकिन इसे राष्ट्रीय सब्जी मानने की गलती मत कीजिए.