Quick Samachar: डेली डे आउट में एथनिक आउटफिट में कैजुअल लुक चाहिए तो जैकलीन के इस ग्रेसफुल स्टाइल से इंस्पिरेशन लें. वाइट और ग्रीन कॉटन फैब्रिक के प्रिंटेड अनारकली सूट में वो गॉर्जियस लग रही हैं. कुर्ती में क्रोशिएट लेस की डेटेलिंग है. मिनिमल जूलरी, नेचुरल ब्लश मेकअप और माथे पर बिंदी के साथ उन्होंने अपना ये सादगी भरा इंडियन फेमिनिन लुक कंप्लीट किया है.

गर्मियों के लिए होजरी की ओवरसाइज्ड टीशर्ट और शॉर्ट्स एक बेहतरीन आउटफिट आइडिया है, क्योंकि उमस भरे मौसम में इसमें बेहद कंफर्टेबल लुक मिलता है. जैकलीन ने ओवरऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया है. उनका ये कैजुअल स्टाइल काफी कूल अपील दे रहा है. डेली रूटीन के लिए आप उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
जैकलीन इस स्ट्रीट स्टाइल कैजुअल लुक में प्रिटी लग रही हैं. उन्होंने पिंक पोलो टीशर्ट, के साथ वाइट कलर का प्लीटेड मिनी स्कर्ट और मैचिंग कैप पेयर की है. उनका ये स्पोर्टी लुक बेहद फ्रेश और एनर्जेटिक अपील देता है. पोनीटेल हेयरस्टाइल और मिनिमम एक्सेसरीज उनके इस लुक को समर परफेक्ट बनाते हैं.
इस लुक में भी जैकलीन काफी प्रिटी लग रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम मिडी ड्रेस कैरी की है, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज नजर आ रहा है. सिंपल पोनीटेल हेयरस्टाइल और नेचुरल मेकअप उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं. डेली वियर या कैजुअल डे आउटिंग के लिए ऐसी ड्रेसेस काफी कंफर्टेबल लुक देती हैं.
जैकलीन इस लुक में स्टाइलिश और मॉडर्न कॉम्बिनेशन में नजर आ रही हैं. उन्होंने लूज टैंक टॉप के साथ ओवरसाइज्ड चेक शर्ट, शॉर्ट्स कैरी किए हैं. उनका ये लुक ट्रेंडी और एस्थेटिक वाइब से भरपूर है. आप भी अपनी समर वार्डरोब ऐसी ओवरसाइज्ड शर्ट्स और टैंक टॉप एड कर सकती हैं जो बढ़िया स्टाइलिश और आरामदायक लुक देती हैं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment