LSG vs RR Head to Head Record: IPL 2026 में 22 अप्रैल को अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमनेसामने होंगे। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियममें खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद लगातार तीन हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। ऐसे में वह इस मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स को 5वीं जीत की तलाश
वहीं, राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, लगातार चार जीत के बाद उन्हें पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में RR भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरा जोर लगाएगी, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर सके। कुल मिलाकर, यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ वापसी की तलाश में लखनऊ, तो दूसरी ओर प्लेऑफ की रेस में मजबूती चाहती राजस्थान। अब देखना होगा कि इकाना के मैदान पर किस टीम का दबदबा देखने को मिलता है।
हेडटूहेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 और राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच जीते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमें आमनेसामने हुईं थी, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी थी।
दोनों टीम इस प्रकार हैं:
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत , एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग , ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआनड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।
💬 Comments (0)
Leave a Comment