टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार, 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा। रोहित शर्मा उन 65 बड़ी हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें इस दूसरे ‘सिविल इनवेस्टीट्यूर सेरेमनी’ में सम्मानित किया गया। रोहित के अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्म श्री मिला, जबकि टेनिस के लेजेंड विजय अमृतराज को ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया।

ब्लैक सूट में चमके हिटमैन

Padma Awards 2026: रोहित शर्मा और सविता पूनिया को पद्म श्री, विजय अमृतराज को पद्म भूषण​
इस बेहद खास मौके पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे और पूरे समारोह के दौरान उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान बनी रही। अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाने से पहले रोहित ने फ्रंट रो में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुककर सलाम किया, जिसके बाद वह राष्ट्रपति से सम्मान लेने आगे बढ़े।

Quick Samachar: #WATCH | Delhi | Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma, awarded the Padma Shri by President Droupadi Murmu

pic.twitter.com/ckz1kc4poF

— ANI June 23, 2026

दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने के साथ ही रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के एक बेहद खास और एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वह देश के उन चुनिंदा लगभग 40 क्रिकेटर्स की लिस्ट में आ गए हैं, जिन्हें अब तक पद्म श्री से नवाजा गया है। इस सम्मान के साथ रोहित का नाम अब विजय हजारे और नवाब पटौदी जैसे गुजरे जमाने के दिग्गजों से लेकर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे मॉडर्न मास्टर्स की आइकॉनिक लीग में जुड़ गया है।