‘मैं शादीशुदा था, उसकी 2 बेटियां थीं, नहीं मानी बात’ तो हिंदू प्रेमिका के साथ किया भयंकर कांड, दूर फेंके अंग; बच्ची को भी नहीं बख्शा!

‘मैं शादीशुदा था, उसकी 2 बेटियां थीं, नहीं मानी बात’ तो हिंदू प्रेमिका के साथ किया भयंकर कांड, दूर फेंके अंग; बच्ची को भी नहीं बख्शा!
Featured Image

Bihar Man Brutally Killed Married Girlfriend and Daughter: बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र से शादीशुदा रिश्तों में अवैध संबंध और उसके खौफनाक अंजाम की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शादी का दबाव बनाने पर एक सिरफिरे आशिक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही 32 साल की प्रेमिका पूजा देवी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसकी महज दो साल की मासूम बेटी अनुष्का का भी गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर डाला. यह सनसनीखेज खूनी खेल किसी खौफनाक हॉरर फिल्म की तरह है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए मासूमों की बलि चढ़ाने से भी गुरेज नहीं किया. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद मोफिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपनी इस भयानक करतूत का पूरा सच उगल दिया है और बताया कि कैसे शादीशुदा प्रेमिका की बड़ी बेटी भी उसके निशाने पर थी, लेकिन एक चूक से उसकी जान बच गई, वरना मामला ट्रिपल मर्डर का भी हो सकता था.

शादी के दबाव में रची गई खौफनाक साजिश

मृतका पूजा देवी के पति पवन शर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब में रहते थे. इसी दौरान पूजा की मुलाकात मोफला टोला के रहने वाले मोहम्मद मोफिल से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पति से दूर रहने के कारण पूजा अपनी 2 बेटियों के साथ पिछले 3 महीनों से मोफिल के साथ ही रह रही थी. लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब पूजा ने मोफिल पर कानूनी और सामाजिक रूप से शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोपी मोफिल पहले से ही शादीशुदा था और 3 बच्चों का पिता था, इसलिए वह शादी करने से साफ मुकर गया.

पुलिस को दिए बयान में कातिल प्रेमी का आरोप है कि पूजा अक्सर शादी के लिए प्रैशर बनाती थी. लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. पूजा दोनों बेटियों का पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा उठाने के लिए भी मोफिल पर दबाव बनाती थी. पति के पास वापस जाने का कोई रास्ता न होने के कारण पूजा और मोफिल के बीच रोज झगड़े होने लगे, जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का खौफनाक प्लान बना लिया.

बड़ी बेटी को ठिकाने लगाकर दिया वारदात को अंजाम

कातिल मोफिल ने इस दोहरे हत्याकांड को इतनी चालाकी से प्लान किया था कि कोई गवाह न बचे. हत्या से ठीक पहले उसने पूजा की चार साल की बड़ी बेटी प्रीति को उसकी दादी के पास छोड़ दिया, ताकि वह रास्ते से हट जाए. इसके बाद 4 सितंबर को पूजा और उसकी छोटी बेटी अनुष्का को जन्माष्टमी का मेला दिखाने ले गया. वहां से लौटने में काफी रात हो चुकी थी जिसका फायदा उठाकर उसने पहले पूजा का गला घोंटकर उसे बेहोश किया और फिर धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.

दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उसने 2 साल की मासूम अनुष्का का भी गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. सबूत मिटाने के लिए उसने पूजा का सिर एक जूट के खेत में फेंक दिया और धड़ को बैजनाथपुर नहर के पास झाड़ियों में छिपा दिया. पिछले बुधवार को जब नहर के पास से महिला का सिर कटा धड़ मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और अगले दिन खेत से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया.

पुलिस की सख्ती और आरोपी का हैरान करने वाला कबूलनामा

शव मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम हरकत में आई और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी. शक की सुई जब मोहम्मद मोफिल पर घूमी तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपने अंदाज में पूछताछ की. पुलिस की सख्ती के आगे मोफिल टूट गया और उसने मां-बेटी के कत्ल की पूरी खौफनाक दास्तान बयां कर दी. पुलिस को दिए बयान में मोफिल का कहना था कि ‘प्रेमिका पूजा ने बड़ी बेटी को उसके अंकल के घर छोड़ दिया, इसलिए वो बच गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बड़ी बेटी की भी हत्या की होती तो पकड़ा नहीं जाता.’ पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए सबूत और साक्ष्य जुटा लिए हैं और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *