​​​मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी एक लाख की रंगदारी, नोएडा पुलिस ने बचाया

​​​मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी एक लाख की रंगदारी, नोएडा पुलिस ने बचाया

किसी खास चीज की प्राप्ति के लिए लोग विशेष पूजा-पाठ करवाते हैं. कई बार लक्षित उद्देश्य पूरे हो जाते हैं. लेकिन कई बार लाख पूजा-पाठ और जप-तप करने के बाद भी कुछ नहीं होता. ऐसे में लोग खीझ उठते हैं. फिर इस खीझ में कुछ ऐसा कदम उठा लेते है कि चर्चा का विषय बन जाता है. ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है. जहां मनोकामना पूरी नहीं होने पर दो युवकों ने पंडित जी को बंधक बना लिया. फिर उनके परिवार से एक लाख रुपए की डिमांड भी करने लगे. कई दिनों तक जब पंडित जी का अता-पता नहीं चला तो उनके परिवार ने पुलिस से शिकायत की. फिर नोएडा पुलिस ने पंडित जी को जौनपुर जाकर सुरक्षित बरामद किया.

नोएडा सेक्टर 113 थाना की पुलिस ने पंडित जी को बचाया

पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर 73 से सर्फाबाद में रहने वाले अनिल कुमार तिवारी पूजा-पाठ कराकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. 5 सितंबर 2026 को वह पूजा कराने जौनपुर गए थे. आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया. इसके बाद उनके बेटे से पिता को छोड़ने के लिए पैसे की मांग करने लगे.

पंडित अनिल तिवारी के परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर 11-12 सितंबर पुलिस ने जौनपुर के मुकिया मार्केट के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जौनपुर से आरोपी आशीष और प्रवेश गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष यादव उर्फ बाबा और प्रवेश यादव उर्फ गोरे के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से पंडित अनिल तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चाकू बरामद किया गया है.

पूजा में खर्च हुए रुपए की वसूली के लिए पंडित को बनाया बंधक

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पंडित अनिल तिवारी से धार्मिक अनुष्ठान करवाया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि पूजा के बाद भी उनकी मनोकामना पूरी नहीं हुई. जिसके बाद उन्होंने पूजा में खर्च हुए रुपए की वसूली के लिए पंडित जी को दोबारा जौनपुर बुलवाया और उनके बंदकर बनाकर परिजनों से पैसे की मांग शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *