Vaibhav Sooryavanshi : भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब काफी अहम हो गया है। पहले T20I इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब उसकी नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

हालांकि मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस बार प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या फिर उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा। पहले मुकाबले में वैभव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में फैंस लगातार उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए फैंस चाहते हैं कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिले। हालांकि टीम मैनेजमेंट के लिए फैसला आसान नहीं होगा। अगर टीम बिना बदलाव के मैदान पर उतरती है तो वैभव को एक बार फिर इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अगर ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जाता है, तो उनके लिए डेब्यू का रास्ता खुल सकता है।
ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कौन रहेगा?
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले मुकाबले में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली थी। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है।
मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन , श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम को मजबूती दे सकते हैं। ऑलराउंड विभाग में शिवम दुबे , नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बुमराहअर्शदीप पर होगी गेंदबाजी की जिम्मेदारी
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टीम की तेज गेंदबाजी को संभाल सकते हैं। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
दूसरे T20I में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , शिवम दुबे , नितीश कुमार रेड्डी , अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती , अर्शदीप सिंह , जसप्रीत बुमराह ।