​​​कैंची और टेस्टर से गर्लफ्रेंड का मर्डर… चेन्नई से बुलाया असम और फिर होटल में खौफनाक कांड

​​​कैंची और टेस्टर से गर्लफ्रेंड का मर्डर… चेन्नई से बुलाया असम और फिर होटल में खौफनाक कांड
​​​कैंची और टेस्टर से गर्लफ्रेंड का मर्डर… चेन्नई से बुलाया असम और फिर होटल में खौफनाक कांड

असम के रंगिया में बॉयफ्रेंड ने एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की कैंची और टेस्टर से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की, हालांकि वो बच गया. पुलिस ने बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड चेन्नई से असम के रंगिया आई थी.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को असम के कामरूप ग्रामीण ज़िले में 22 साल के एक युवक को अपनी कथित गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. उसने होटल के कमरे में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने आत्महत्या की भी कोशिश की.

रंगिया पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह रंगिया रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में 23 साल की महिला मृत पाई गई, उसके शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने बताया कि युवक को उसी होटल के कमरे से पकड़ा गया.

आरोपी की पहचान उदलगुरी ज़िले के रहने वाले अभिजीत किंडो के तौर पर हुई है. उसे पहले होटल के कमरे से हिरासत में लिया गया और बाद में हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया.

मृतक महिला की पहचान सोनितपुर ज़िले के हुगराजूली की रहने वाली मलानी गुरिया (23) के तौर पर हुई है, पुलिस ने बताया कि वह शनिवार को चेन्नई से रंगिया पहुंची थी और अपने कथित बॉयफ्रेंड अभिजीत के संपर्क में थी. पुलिस के मुताबिक, गुरिया शनिवार रात दो सहेलियों के साथ चेन्नई से आई थी और अभिजीत तीनों महिलाओं को लेने रंगिया रेलवे स्टेशन गया था.

पुलिस कस्टडी में आरोपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने उससे मिलने से पहले ही हत्या की योजना बना ली थी, क्योंकि वह दूसरे लड़कों से भी बात कर रही थी. उसने कहा, “वह धोखा दे रही थी, दूसरों से बात कर रही थी, और मैंने उसके आने से पहले ही हत्या की योजना बना ली थी,” उसने यह भी बताया कि उसने कैंची से उसकी हत्या की. हालांकि, उसने खुदकुशी की कोशिश के बारे में कुछ नहीं कहा.

पुलिस को सुबह करीब 6:12 बजे रंगिया रेलवे स्टेशन पर RPF इंस्पेक्टर से इस घटना की जानकारी मिली और एक टीम तुरंत होटल पहुंची. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया और जरूरी मेडिकल मदद के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. क्योंकि उसने खुद को भी चोट पहुंचाई थी.

पुलिस के मुताबिक, अभिजीत और गुड़िया, रंगिया के एक ही होटल में ठहरे थे. हालांकि अभिजीत ने अलग कमरा बुक किया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि गुड़िया के दोस्तों के अनुसार, वह देर रात गुड़िया के कमरे में गया और वहीं रुका.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह उसने दोस्तों को फ़ोन करके बताया कि उसने गुड़िया की हत्या कर दी है और वह भी मर जाएगा. पुलिस ने बताया कि अभिजीत ने कैंची और टेस्टर से गुड़िया पर हमला किया. गुवाहाटी की फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम आगे की जांच और सबूत इकट्ठा करने के लिए होटल पहुंची.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) भेजा गया और मृतका के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *