15वीं मंजिल से क्यों कूदी छात्रा? नोट में वजह के साथ लिखा मैं खुद दोषी हूं​

15वीं मंजिल से क्यों कूदी छात्रा? नोट में वजह के साथ लिखा मैं खुद दोषी हूं​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के विजय नगर में 15वीं मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा का सुसाइड नोट सामने आया है. इसमें छात्रा ने लिखा है कि वह पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल पा रही थी, इसलिए उसने सुसाइड करने का फैसला लिया. छात्रा ने अपने मम्मीपापा को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मम्मीपापा I Love You, पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकती, मैं ये सिर्फ़ पढ़ाई के दबाव की वजह से कर रही हूं, इसके लिए किसी और को दोष नहीं दे रही हूं, मैं खुद को ही दोषी मानती हूं, मम्मीपापा, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं.’

बता दें कि गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी ने 15वीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर ली थी. उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इंस्पेक्टर विजयनगर धर्मपाल सिंह के मुताबिक पहले तो लगा कि लड़की गिरी है, लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद स्थिति साफ हो गई. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस नोट की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है. इसके अलावा किशोरी के परिजनों और पड़ोसियों के अलावा उसके स्कूल टीचर से भी पूछताछ कर ही है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा ने इतना बड़ा फैसला क्यों और किन परिस्थितियों में लिया? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है. इसी क्रम में उसकी बीते दिनों की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है.

शव का कराया पोस्टमार्टम

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. इंस्पेक्टर विजय नगर के मुताबिक अब तक की जांच में मामला सुसाइड के रूप में ही सामने आया है, हालांकि यह सवाल अभी भी है कि छात्रा ने सुसाइड क्यों किया. इन सवालों की पड़ताल जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *