काठमांडू: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच बुधवार तड़के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों झटके देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के मुगु जिले में आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।

तीन घंटे के भीतर आए दो झटके
रिपोर्ट के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:51 बजे आया। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 4:28 बजे महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र मुगु जिले में दर्ज किया गया।
फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दोनों झटकों के बाद अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
पहले से बाढ़ की मार झेल रहा नेपाल
नेपाल इस समय हालिया बाढ़ और मलबे से हुई भारी तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगस्त में नेपालचीन सीमा के पास ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया था।
Related Posts
UP Crime: मनोकामना पूरी नहीं हुई तो अनुष्ठान करने वाले पुजारी को ही उठा लिया; 1 लाख की फिरौती मांगी, पर एक गलती से चढ़ गए पुलिस के हत्थे!…
Noida Priest Hostage Jaunpur Extortion Case: नए दौर में पूजा, अनुष्ठान और आध्यात्म का स्वरूप ही बदलता जा रहा है.…
बार-बार पेशाब और ज्यादा प्यास? जानिए वो 5 शुरुआती संकेत जो बताते हैं कि आपको डायबिटीज हो सकती है
शुगर की समस्या काफी आम हो चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आज प्रभावित है और हो रहे हैं.…
बरेली में झोलाछाप ने कराया महिला का प्रसव, नवजात की मौत के बाद हंगामा; अस्पताल सील
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर कस्बे में बड़े बाइपास स्थित मर्सी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात…