Lucknow Crime News: बक्से में बंद थी लाश… लखनऊ में हाईवे किनारे पुलिया में मिला युवक का शव, खून से लथपथ था​

Lucknow Crime News: बक्से में बंद थी लाश… लखनऊ में हाईवे किनारे पुलिया में मिला युवक का शव, खून से लथपथ था​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह सुबह ही एक ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. यहां निगोहां से पहले भावाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में लकड़ी के बक्से में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है. युवक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को बक्से में ठूंसकर भरा गया था. इसके बाद शव ठिकाने लगाने के इरादे से बदमाश इसे हाईवे की पुलिया में डाल गए थे.

सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया. इतने में सूचना पुलिस तक पहुंची तो लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भी हरकत में आ गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक यह वारदात सोमवारमंगलवार रात की हो सकती है. संभावना है कि वारदात कहीं और हुई और शव को देर रात यहां लाकर ठिकाने लगाया गया. उधर, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि माइनर में लकड़ी का बक्सा देखकर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद पास जाकर देखा तो बक्से में से खून बह रहा थ.

जांच में जुटी पुलिस

गांव वालों की सूचना पर मोहनलालगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामबाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बक्से को बाहर निकालकर शव कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वारदात 48 घंटे से भी अधिक पुरानी हो सकती है. मृतक की उम्र करीब 32 से 34 वर्ष के बीच है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा गुमशुदा लोगों की डिटेल भी मैच कराई जा रही है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर रामबाबू के मुताबिक फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि किसी न किसी सीसीटीवी फुटेज में शव को यहां लाने का दृष्य जरूर कैद हुआ होगा. इसी बीच दो थानों की सीमा का भी फंसा. शव मिलने के बाद मोहनलालगंज थाना पुलस ने इसे निगोहां थाना क्षेत्र का बताया, वहीं निगोहां थाना पुलिस ने इनकार कर दिया. बाद में लेखपाल की मदद से सीमा तय हुई और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *