आईफोन और 3 लाख रुपये की मांग नहीं मानी… तो कलयुगी पोते ने दादी और बुआ को पीटा

आईफोन और 3 लाख रुपये की मांग नहीं मानी… तो कलयुगी पोते ने दादी और बुआ को पीटा
Featured Image

पोते ने बुआ और दादी से की मारपीट

Bulandshahr Grandson Beat Grand Mother: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ से बुरी तरह से मारपीट की. मामला बुलंदशहर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलिमपुरा का है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद इलाके में लोग हैरान हैं.

जानकारी के अनुसार, पोते ने दादी और बुआ से मारपीट आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए की. पोता दादी और बुआ से आईफोन और तीन लाख रुपयों की मांग कर रहा था. जब बुजुर्ग दादी और बुआ ने उसकी मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया उन दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित बुजुर्ग महिला रोते बिलखते हुए अपनी आपबीती बताई.

पीड़ित दादी ने क्या बताया?

पीड़ित दादी ने बताया कि हाल ही में परिवार की ओर से पोते को एक नई बाइक खरीद कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह महंगे आईफोन और तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने अपनी दादी और बुआ के साथ जमकर मारपीट की. वहीं वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

पोते के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित बुजुर्ग दादी ने आरोपी पोते के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में बुलंदशहर सीओ प्रखर पांडे का कहना है की मारपीट से संबंधित वीडियो संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है.

बुलंदशहर सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *