
Mainpuri Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक 45 साल की सास को अपने 26 साल के दामाद से प्यार हो गया और फिर क्या वह दामाद के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई.
क्या है पूरा मामला
मामला घिरोर थाना क्षेत्र का है. 45 वर्षीय सास घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. महिला के पति की मौत हो चुकी है. उसके पांच बच्चे हैं. जिनमे उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है. महिला का 26 साल का दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का रहने वाला है.
सास और दामाद को एक दूसरे से हुआ प्यार
बेटी पास के ही मोहल्ले में रहती थे. जिसके चलते शादी के बाद दामाद का भी अपने ससुराल आना जाना लगा रहता था. इस दौरान उसकी सास के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. सास और दामाद एक एक दूसरे से प्यार करने लगे.
साथ रहने की जिद पर अड़े दोनों
महिला और उसके दामाद के बीच की नजदीकियां बढ़ने पर परिवार के लोगों को शक हुआ. उन्हें जब पता चला दोनों का अफेयर चल रहा है तो दोनो के परिवार के होश उड़ गए. महिला के बच्चों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. सभी ने उन्हें इस रिश्ते को खत्म कर अलग हो जाने को कहा.
लेकिन दोनों के अलग होने को तैयार नहीं थे. सास दामाद एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए. महिला दामाद से शादी करना चाहती थी. आसपास के लोगों ने भी उन्हें काफी समझाने की कोशिश की पर नहीं समझे. देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया.
दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही
परिवार में विवाद की स्थिति बन गयी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जांच शुरू की. पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले की अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है. दामाद का कहना है दोनों का 6 महीने से अफेयर चल रहा है. दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है.
नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।