मुस्लिम नाइयों ने क्यों किया बाल्मीकि समाज के बाल काटने से इनकार? शाहजहांपुर में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस​​

मुस्लिम नाइयों ने क्यों किया बाल्मीकि समाज के बाल काटने से इनकार? शाहजहांपुर में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस​​
Featured Image

शाहजहांपुर में बाल काटने को लेकर बाल्मीकि समाज का बवाल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बाल काटने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यहां मुस्लिम नाइयों ने अचानक बाल्मीकि समाज के लोगों के बाल काटने से इनकार कर दिया. इसके बाद बाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया. लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे. मामला बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद एक नाई ने बाल काटे. थोड़ी ही देर बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उस नाई को समाज से बाहर कर दिया.

आरोप है कि उसे मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने की धमकी दी गई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस विवाद के दौरान उसकी दुकान भी समाज के लोगों ने बंद करा दी. मामला निगोही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिंदपुरा का है. बाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि वे भी हिंदू समाज का हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. मुस्लिम नाइयों ने बाल काटने से इनकार किया तो उन लोगों विरोध जताया है.

जिसने काटा बाल, हुआ समाज से बाहर

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक मुस्लिम नाई ने बाल तो काटे, लेकिन उसके समाज के लोगों ने उसे समाज से बाहर करते हुए तलाक कराने और मस्जिद में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी. यही नहीं, उसकी दुकान तक बंद करा दी. फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इसमें दोनों पक्षों के लोग अपनी अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं.

क्या कहती है पुलिस?

बाल्मीकि समाज के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. उन्हें किसी भी तरह का उपद्रव नहीं करने की हिदायत दी. पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न किया जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए. फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत है. प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को बढ़ावा न देने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *