नहाने के पानी में 7 दिन डालें ये 7 चीजें, दूर होगी नकारात्मकता, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

नहाने के पानी में 7 दिन डालें ये 7 चीजें, दूर होगी नकारात्मकता, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
nahane ke pani me

Astro Tips: शरीर को बीमारियों से दूर रखने और खुद के हाइजीन के लिए रोज नहाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. वहीं, ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के हर दिन नहाने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर स्नान करने से पॉजिटिविटी आती है और जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. इस कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोमवार से रविवार तक पानी में कौन-कौन सी चीज मिलाकर नहाने से आपको कई समस्याओं से राहत मिल सकती है. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य अरुन कुमार व्यास ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं…

1. सोमवार

ज्योतिषाचार्य बताते हैं सोमवार को नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर स्नान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी काया और हेल्थ सुधर जाएगी. साथ ही आपको किसी की नजर भी नहीं लगेगी.

2. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मंगलवार

मंगलवार को पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और आपसी मनमुटाव, तनाव कम हो सकते हैं. साथ ही अगर किसी के साथ गलतफहमी है तो वो भी खत्म हो जाती है.

3. बुधवार

बुधवार को नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें और फिर स्नान करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगाजल को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसके इस्तेमाल से आपको कई कष्टों से छुटकारा मिलेगा.

4. गुरुवार

गुरुवार को पानी में थोड़ी सी फिटकरी डालकर स्नान करें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इससे आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में आ रही बाधाएं कम होने लगती हैं.

5. शुक्रवार

शुक्रवार को नहाने के पानी में थोड़ा सा इत्र मिलाकर स्नान करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसकी सुगंध मन को प्रसन्न करती है, सकारात्मकता बढ़ती है और एंग्जाइटी से भी छुटकारा मिलता है.

6. शनिवार

शनिवार को पानी में थोड़े से काले तिल मिलाकर स्नान करें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन की परेशानियां और संघर्ष कम होता है.

7. रविवार

रविवार को पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर स्नान करें. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इससे मन में ताजगी, प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही आर्थिक और नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *