
चेहरे और शरीर की त्वचा को साफ और मुलायम रखने के लिए साबुन का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. बाजार में अलग-अलग त्वचा की जरूरत के हिसाब से कई तरह के साबुन मौजूद हैं, लेकिन अगर आप घर पर कुछ नया और आसान आजमाना चाहते हैं तो नेचुरल चीजों से साबुन तैयार कर सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका बताया है. इसमें आलू, टमाटर, एलोवेरा जेल, दूध, चंदन और विटामिन-ई जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, हर त्वचा पर घरेलू सामग्री एक जैसी नहीं होती है. इसलिए इस्तेमाल से पहले सावधानी जरूरी है.
आलू से ऐसे तैयार करें पहला साबुन
एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने बताया कि एक मध्यम आकार के आलू को धोकर कद्दूकस कर लें. अब इसे सूती कपड़े में डालकर अच्छी तरह निचोड़ें और इसका रस निकाल लें. इसके बाद करीब 60-75 ग्राम साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें. इसमें आलू का रस, करीब एक चम्मच दूध, आधा चम्मच एलोवेरा जेल, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा बादाम या नारियल तेल मिलाया जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को साबुन के सांचे में डाल दें.
टमाटर और चंदन से बनाएं दूसरा साबुन
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि दूसरे साबुन के लिए करीब 100 ग्राम साबुन बेस लें और उसे पिघला लें. एक टमाटर को धोकर उसका रस निकालें और इसे कपड़े से छान लें. अब इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच एलोवेरा जेल और 1-2 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं. इस मिश्रण को पिघले हुए साबुन बेस में डाालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इसे सिलिकॉन मोल्ड में डालकर जमने के लिए रख दें.
20 मिनट में जम सकता है साबुन
एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे सांचे में डाला गया साबुन करीब 20 मिनट में जम सकता है. सिलिकॉन मोल्ड में साबुन आसानी से बाहर भी निकल आता है. हालांकि, घर पर बनाए गए साबुन में बाजार के साबुन की तरह संरक्षक नहीं होते, इसलिए इसे लंबे समय तक पानी या नमी वााली जगह पर रखने से बचना चाहिए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से छोटे साबुन बनानाा बेहतर रहेगा.
त्वचा के हिसाब से ही करें चीजों का इस्तेमाल
पूनम देवनानी ने बताया कि साबुन में वही सामग्री इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को सूट करती हो. किसी भी घरेलू सामग्री को चेहरे या शरीर पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करनाा बेहतर है. जलन, लालिमा या खुजली होने पर इसकाा इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.