FortunerSafari को पीछे छोड़ इस SUV ने मारी बाजी, 5स्टार सेफ्टी के दम पर बनी लोगों की पहली पसंद

FortunerSafari को पीछे छोड़ इस SUV ने मारी बाजी, 5स्टार सेफ्टी के दम पर बनी लोगों की पहली पसंद

भारतीय SUV मार्केट में मुकाबला लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जून 2026 की बिक्री रिपोर्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी. 4.5 मीटर से 4.8 मीटर लंबाई वाले SUV सेगमेंट में स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही. इतना ही नहीं, पूरे SUV बाजार में भी यह 10 हजार से ज्यादा यूनिट बेचने वाली इकलौती SUV बनी.

FortunerSafari को पीछे छोड़ इस SUV ने मारी बाजी, 5स्टार सेफ्टी के दम पर बनी लोगों की पहली पसंद

जून 2026 में सबसे आगे रही स्कॉर्पियो

पिछले महीने की 14,097 यूनिट ग्राहकों तक पहुंचीं. जून 2025 में इसकी बिक्री 12,740 यूनिट थी. यानी एक साल में इसकी बिक्री में 1,357 यूनिट का इजाफा हुआ. यह आंकड़ा दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच स्कॉर्पियो की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

महिंद्रा का रहा दबदबा

इस सेगमेंट की टॉप3 SUV पर महिंद्रा का कब्जा रहा. दूसरे स्थान पर Mahindra XUV700 रही, जिसकी जून 2026 में 9,244 यूनिट बिकीं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 2,809 यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

तीसरे नंबर पर रही, जिसकी 4,018 यूनिट की बिक्री हुई. इससे साफ है कि कंपनी की नई और मौजूदा दोनों SUV ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं.

SUV सेल्स जून 2026

मॉडल जून 2026 जून 2025 अंतर ग्रोथ % YoY मार्केट शेयर %
महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,097 12,740 1,357 10.65 37.33
महिंद्रा XUV7X0 9,244 6,435 2,809 43.65 24.48
महिंद्रा XEV 9S 4,018 0 4,018 10.64
टाटा हैरियर 2,962 1,259 1,703 135.27 7.84
टोयोटा फॉर्च्यूनर 2,514 2,743 229 8.35 6.66
महिंद्रा XEV 9e 2,006 2,808 802 28.56 5.31
टाटा सफारी 1,271 922 349 37.85 3.37
MG हेक्टर 950 757 193 25.5 2.52
हुंडई अल्काजार 304 1,174 870 74.11 0.81
जीप कम्पास 117 129 12 9.3 0.31
स्कोडा कोडियाक 106 130 24 18.46 0.28
जीप मेरिडियन 84 107 23 21.5 0.22
फॉक्सवैगन टिगुआन 47 5 42 840 0.12
फॉक्सवैगन टायरॉन 43 0 43 0.11
सिट्रोन C5 एयरक्रॉस 0 0 0 0
टोटल 37,763 29,209 8,554 29.29 100

Fortuner, Harrier और Safari का प्रदर्शन

टोयोटा फॉर्च्यूनर इस सूची में पांचवें स्थान पर रही. जून 2026 में इसकी 2,514 यूनिट सेल, जबकि पिछले साल इसी महीने 2,743 यूनिट की बिक्री हुई थी. यानी इसकी बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली.वहीं टाटा हैरियर की 2,962 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है. दूसरी ओर टाटा सफारी की बिक्री बढ़कर 1,271 यूनिट पहुंची, लेकिन यह अभी भी स्कॉर्पियो से काफी पीछे रही.

पूरे सेगमेंट में शानदार ग्रोथ

4.5 से 4.8 मीटर SUV सेगमेंट में जून 2026 के दौरान कुल 37,763 यूनिट की सेल दर्ज की गई. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 29,209 यूनिट था। यानी इस सेगमेंट ने करीब 29.3 प्रतिशत की सालाना बढ़़ोतरी हासिल की.

Scorpio N क्यों है इतनी लोकप्रिय?

Mahindra Scorpio N को पावर और सेफ्टी दोनों के लिए पसंद किया जाता है. इसमें 2.0लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर mHawk डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. दोनों इंजन 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. चुनिंदा वेरिएंट में 4WD सिस्टम भी दिया जाता है.

सेफ्टी के मामले में Scorpio N को Global NCAP की 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इसके अलावा LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, नई फ्रंट ग्रिल, Cशेप DRLs, बड़ा एयर इनटेक और आकर्षक डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं. यही वजह है कि यह SUV आज भी भारतीय बाजार में सबसे मजबूत दावेदार बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *