Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर
आज यानी की 18 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग से पहले भूमि पेडनेकर ने करीब 6 सालों तक पर्दे के पीछे रहकर काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी सभी फिल्मों में एक्ट्रेस की बेहतरीन अदाकारी के लिए सराहा गया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर
मुंबई में 18 जुलाई 1989 में भूमि पेडनेकर का जन्म हुआ था। इनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं। वहीं इनकी मां का नाम मुमित्रा पेडनेकर हैं। भूमि पेडनेकर ने यश राज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है।

फिल्मी करियर

यशराज फिल्म्स के साथ भूमि पेडनेकर ने करीब 6 सालों तक बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया। फिर साल 2015 में उन्होंने ‘दम लगा के हईशा’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। इस फिल्म में भूमि के अपोजिट आयुष्मान खुराना थे। एक्ट्रेस की पहली फिल्म कामयाब रही। इस फिल्म के लिए भूमि को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्मों के अलावा काम

फिल्मों में काम करने के साथ एक्ट्रेस ने दूसरे क्षेत्रों में भी नाम कमाया है। भूमि को फोर्ब्स इंडिया ने साल 2018 की अपनी 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया था। साल 2019 में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्लाइमेट वॉरियर अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *