6 6 4 4 4 4 4 4… शैफाली वर्मा ने मचाई तबाही, 5 ओवर में जापान को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत​

6 6 4 4 4 4 4 4… शैफाली वर्मा ने मचाई तबाही, 5 ओवर में जापान को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत​

Shafali Verma : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय स्पिनरों ने जापान की पूरी टीम को सिर्फ 57 रन पर समेट दिया। इसके बाद शैफाली वर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि भारत ने महज 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्री चरणी ने अकेले ही तोड़ दी जापान की कमर

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित कर दिया। श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। यह टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

श्री चरणी के अलावा शैफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल किया और 2 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल को भी एकएक सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों के सामने जापानी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और पूरी टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई।

Shafali Verma ने 15 गेंदों में मचाई तबाही

58 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में दो झटके जरूर लगे। जी. कमालिनी और भारती फुलमाली जल्दी आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद शैफाली वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया।

शैफाली ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 40 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। यानी 40 में से 36 रन उन्होंने सिर्फ चौकेछक्कों से बनाए। ऋचा घोष ने भी 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारत ने महज 5 ओवर में 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा मुकाबला

जापान के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। श्री चरणी और शैफाली वर्मा के इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को अगले मुकाबले से पहले मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर होगी। मौजूदा चैंपियन टीम ने जापान के खिलाफ जिस तरह गेंद और बल्ले दोनों से दबदबा बनाया, उससे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भी क्रिकेट फैंस की नजरें भारतीय टीम पर रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *