गड़े​ मुर्दे को उखाड़कर जीवित करने अघोरी पुजा! गुप्तधन पाने श्मशान घाट में आधी रात जादू-टोना, 5 आरोपी गिरफ्तार

गड़े​ मुर्दे को उखाड़कर जीवित करने अघोरी पुजा! गुप्तधन पाने श्मशान घाट में आधी रात जादू-टोना, 5 आरोपी गिरफ्तार
Featured Image

Black Magic At Cemetery Amravati : 21 वी सदी के इस जमाने में भी लोग अंधश्रद्धा से मुक्त नहीं हुए है। श्मशान घाट में दफनाए गए एक शव पर तांत्रिक क्रिया कर उसे वापस ‘जीवित’ करने के नाम पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्राह्मणवाड़ा थड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और इस अघोरी कृत्य में शामिल 5 आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी में निलेश मनोहरराव सोनटक्के (34, संतोषी नगर, अमरावती), सुबोध प्रकाश भोयर (30, उदखेड़, अमरावती), आशुतोष महादेव तायड़े (30, कौलखेड़ा, अकोला), साहेबराव पांडुरंग गायकवाड़ (56, ठाणे/पुणे) व चंदू गणेशलाल गुप्ता (43, ब्राह्मणवाड़ा थड़ी, चांदुर बाजार) का समावेश है।

दफनाए गए शव के पास मिली पूजा सामग्री

जानकारी के अनुसार ग्राम ब्राह्मणवाड़ा थड़ी निवासी महेंद्र राजू गवली (27) का निधन होने के बाद 15 सितंबर 2026 को दोपहर में स्थानीय हिंदू शमशान घाट में दफना कर अंत्येष्टि की गई थी। अगले दिन 16 सितंबर की सुबह करीब 7.30 बजे मृतक के चचेरे भाई शिकायतकर्ता को सूचना मिली कि शमशान घाट में कुछ अज्ञात लोग पूजा-पाठ कर रहे थे।

अघोरी पूजा-पाठ

जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा, तो महेंद्र की कब्र के पास तंबाकू, अगरबत्ती, माचिस, फुटाने, इत्र की छोटी बोतल और एक काली टोपी जैसे अघोरी पूजा सामग्री बिखरी पड़ी थी। वहीं पास ही शमशान घाट की वालकम्पाउंड से सटकर कार क्रमांक एमएच 03/ सीएच 2665 खड़ी मिली। आरोपियों ने मृतक को तांत्रिक क्रिया से जीवित करने के लिए यह अघोरी पूजा-पाठ की थी, ऐसी आशंका जताई गई है।

गुप्त धन की लालसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर महज कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी नीलेश सोनटक्के, सुबोध भोयर, आशुतोष तायडे, साहबराव गायकवाड व चंदू गुप्ता को हिरासत में लिया। ब्राह्मणवाडा थड़ी के थानेदार प्रशांत जाधव ने बताया कि पांचों आरोपियों ने दफन विधि के समीप पूजा की थी, पांचों आरोपियों को अमरावती से गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह पूजा गुप्तधन निकालने के लिए करने की बात बताई है।

अमरावती पुलिस की कारवाई

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोतेवाड, सहायक पुलिस अधीक्षक ईशानी आनंद और एलसीबी पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के मार्गदर्शन में ब्राह्मणवाडा थडी के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत जाधव, अमोल राउत, राजू मरस्कोल्हे, हेमंत येरखड़े और अनुप मानकर ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *