सरकारी​ मास्टर की पत्नी से इश्क: किराएदार युवक को बीच सड़क मारी गोली, मां का गंभीर आरोप

सरकारी​ मास्टर की पत्नी से इश्क: किराएदार युवक को बीच सड़क मारी गोली, मां का गंभीर आरोप
Featured Image

आगरा : ताजनगरी के सेमरी का ताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ढाबा कर्मचारी युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई। घायल युवक की मां ने एक सरकारी शिक्षक पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

किराएदारी से शुरू हुआ ‘खूनी’ प्रेम प्रसंग
सेवला के सरस्वती विहार की रहने वाली टिन्नी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल शर्मा एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। करीब एक साल पहले वे एक सरकारी शिक्षक के घर में किराए पर रहते थे। मां का सनसनीखेज आरोप है कि इस दौरान शिक्षक की 40 वर्षीय पत्नी ने उनके बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब राहुल ने दूरी बनाने की कोशिश की, तो महिला उसे जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

बात करने के बहाने बुलाया और दाग दी गोली!
परिजनों के अनुसार, शिक्षक अपनी पत्नी और राहुल के संबंधों को लेकर अक्सर मारपीट करता था। इसी विवाद के कारण राहुल ने मकान खाली कर दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात शिक्षक ने राहुल को बात करने के बहाने घर के पास बुलाया। रात करीब 9 बजे जब राहुल के फोन पर परिजनों ने संपर्क किया, तो उसने चीखते हुए बताया कि मास्टर जी ने उसे गोली मार दी है। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस पर गंभीर आरोप: ‘बेटे पर खुद को गोली मारने का बना रहे दबाव’
मामले में तब नया मोड़ आ गया जब घायल युवक की मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मां का आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान शिक्षक की पत्नी ने खुलेआम स्वीकार किया कि उसके राहुल से संबंध हैं। वहीं, मां का दावा है कि पुलिस राहुल पर यह बयान देने का दबाव बना रही है कि उसने खुद को गोली मारी है।

शिक्षक की पत्नी मेरे बेटे से उम्र में लगभग दोगुनी है। उसने मेरे बेटे को फंसाया और अब उसके पति ने राहुल की जान लेने की कोशिश की है। पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।” टिन्नी, घायल युवक की मां

पुलिस की जांच: मामला संदिग्ध या सोची-समझी साजिश?
थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी पड़ताल कर रही है कि गोली किसने और किस दूरी से चलाई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। क्या यह वाकई हमला था या शिक्षक को फंसाने की कोई कहानी? फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस की मदद से मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *