गांव गई पत्नी मॉल के स्पा सेंटर में करती मिली ये काम, देखकर पति के उड गये होश

गांव गई पत्नी मॉल के स्पा सेंटर में करती मिली ये काम, देखकर पति के उड गये होश
गांव गई पत्नी मॉल के स्पा सेंटर में करती मिली ये काम, देखकर पति के उड गये होश

गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक शॉपिंग माल के बाहर शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। इस दौरान पति-पत्नी में तीखी बहस हुई। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महिला ने अपने पति से टीबी की बीमारी का बहाना बनाकर कहा था कि वह इलाज के लिए गांव जा रही है। कई दिन तक वापस न लौटने पर पति को चिंता हुई।

सड़क पर ही विवाद शुरू
इसी बीच पति के किसी परिचित ने महिला को शहर के एक शॉपिंग मॉल में देखा और इसकी सूचना पति को दी। दावे के मुताबिक, जब पति मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी मॉल के एक स्पा सेंटर में काम करती मिली। इसी को लेकर मॉल के बाहर दोनों के बीच सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया।

वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं
वीडियो में महिला बार-बार पति से हाथ छोड़ने को कह रही है। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह घटना वास्तव में किस स्थान और किस तारीख की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीडियो की सत्यता और यह मामला किस क्षेत्र का है, इसकी जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *