अमरोहा के फार्महाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और UP पुलिस के दरोगा सहित दो जवान गिरफ्तार​

अमरोहा के फार्महाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और UP पुलिस के दरोगा सहित दो जवान गिरफ्तार​

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से कानूनव्यवस्था और खाकी वर्दी की साख को तारतार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरियाणा की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती के साथ सुरक्षा बलों के अधिकारियों, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने फार्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता की अदम्य सूझबूझ और तत्परता से समय पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, 20 सितंबर को उसकी बातचीत एक परिचित से हुई, जिसने उसे सोनीपत में CRPF हेड कांस्टेबल मोहित से मिलने को कहा. 21 सितंबर की दोपहर सोनीपत पहुंची युवती को मोहित अपनी कार में बैठाकर मेरठ की तरफ ले आया.

रास्ते में उसने अपने साथी CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव को गाड़ी में बैठाया. इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर अमरोहा के हसनपुर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात हसनपुर थाने के दरोगा संजय तोमर से हुई. ये सभी झुलपुरी गांव स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे और दो कमरे बुक किए.

खानेशराब के बाद दरिंदगी, पीड़िता ने ऐसे बचाई जान

शिकायत के अनुसार, हसनपुर थाने में तैनात सिपाही प्रमोद फार्म हाउस में खाना और शराब लेकर आया. शराब पीने के बाद CRPF जवान मोहित, इंस्पेक्टर लालाराम यादव और दरोगा संजय तोमर ने पीड़िता के कमरे में जबरन घुसकर बारीबारी से गैंगरेप किया. इसके बाद जब चौथा आरोपी सिपाही प्रमोद कमरे में घुसने लगा, तो पीड़िता ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का दिया और कमरा अंदर से बंद कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पीड़िता ने तुरंत मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए स्थानीय पुलिस का नंबर निकाला और पुलिस अधिकारियों को अपनी आपबीती बताई.

DIG मुनिराज जी ने संभाला मोर्चा, चारों आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला और उसका मेडिकल कराया. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी. और अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कौनकौन?

पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

  • विक्की उर्फ मोहित : निवासी ग्राम सोरम, शाहपुर .
  • लालाराम यादव : निवासी ग्राम हातन खेड़ा, बहरोल .
  • संजय तोमर : निवासी ग्राम सूप, रमाला .
  • प्रमोद : निवासी ग्राम खेड़ा मस्तान, फुगाना .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *